सहजन है सेहत से भरपूर, जानिए सहजन के सूप के फायदे
सहजन एक ऐसा पेड़ है जिसका हर भाग मानव सेहत में लिए बहुत फायदेमंद है। सहजन के पौधे की जड़, फली, फूल और पत्तियां यानि पूरा पौधा उपयोगी है, इसका उपयोग हम सब्जी, सूप आदि के रूप में कर सकते हैं।
सहजन का वैज्ञानिक नाम मोरिंगा ओलिफेरा है। इसे स्थानीय भाषा में मोरिंगा, सुरजना, मुनगा, सहजन (ड्रमस्टिक) नाम से जाना जाता है। इसमें अनेक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जिनमें प्रोटीन, अमीनो एसिड, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और अनके प्रकार के खनिज तत्वों आदि हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
इसकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट और सेहत से भरी होती है। इसे दक्षिण भारत में यह पूरे साल इस्तेमाल किया जाता है और विशेषकर सांभर बनाने में होता है। इसके फूलों की भी सब्जी बनाई जाती है। सहजन की फली से वात व उदरशूल रोग में फायदा मिलता है तो इसके फूलों से उदर व कफ रोगों बेहद फायदेमंद है। वहीं पत्तियों से नेत्ररोग, मोच, सायटिका, गठिया आदि की तकलीफों में राहत मिलती है। सब्जी के अलावा हम इसका सूप बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है। Read More- health benefits of drumstick soup