मैं , प्रिया पांडे (सुर्वे ) एक विधवा महिला हूँ . मेरे पति श्री.अनिल पांडे जी की ह्त्या के बाद मेरे ससुर श्री.रामसेवक पांडेय और जेठ श्री.सतीश पांडेय मुझे और मेरी बेटियों को हमारा अधिकार नहीं दे रहे . जिसके चलते मेरे लिए अपना भरण पोषण करना बेहद कठिन हो गया है . मेरी उनसे कुछ बहोत ज़्यादा मांग नहीं है . मैं सिर्फ अपने सर पर छत और अपनी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उनसे मांग रही हूँ . वे लोग व्यावसायिक है बड़े नामचीन बिल्डर हैं पर सिर्फ मेरे मराठी होने के कारण वे मुझे और मेरी बच्चियों से इतनी नफरत कर रहे हैं की हमें हमारे सम्मान और अधिकारों से वंचित रख रहे हैं . मेरी आप सभीसे विनती है की इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करके मेरे ससुर जी तक पहुंचाए . आज दिनांक १८ फरवरी २०१९ को मैं उनके घर ८०४, नेब्युला दर्शन , खडकपाडा के सामने आमरण भूख हड़ताल पर बैठ गयी हूँ और अब मैं अपनी बेटियों का अधिकार मेरे ससुर जी से लेकर ही रहूंगी . यदि इस प्रयत्न में मेरी जान चली जाये तो भी मैं इस अपने मातृ कर्तव्य का एक भाग मनाकर ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार करुँगी . भगवान् से प्रार्थना करें की वो मुझे इस लड़ाई को लड़ने की शक्ति प्रदान करे . मेरी हिम्मत और मेरी साँसों को मेरी बच्चियों के अधिकार मिलने तक अवश्य चलने दे . सधन्यवाद , प्रिया पांडे (सुर्वे ) (at Mumbai, Maharashtra) https://www.instagram.com/p/BuFYkw5nyYr/?utm_source=ig_tumblr_share&igshid=opnlusnat9gx