मेष : इस राशि के जातकों को आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी।
वृष : इस राशि के जातकों के सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन : इस राशि के जातकों का आज मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार फल प्राप्ति संदिग्ध है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं लेकिन मानसिक शान्ति रहेगी।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
तुला : इस राशि के जातक आज बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। संयत रहें।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों की आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।
धनु : इस राशि के जातकों का आज मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर : इस राशि के जातक आज जीवनसाथी के और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दोस्तों का साथ इस समय नहीं रहेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत अभी न करें। कुल मिलाकर चौतरफा खराब स्थिति है।
कुंभ : इस राशि के जातकों का आज घरेलू जीवन बाधित दिख रहा है। गृहकलह का संकेत है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय करीब-करीब ठीक है।
मीन : इस राशि के जातक आज आर्थिक रूप से समस्या में आ सकते हैं। अभी निवेश को रोक दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। प्रेम मध्यम गति से चलेगा।









