नेशनल अवार्डी लेखिका ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर पर लगाए जाली ढंग से शादी कराने व गैर कुदरती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप मोहाली, 8 सितंबर - खरड़ निवासी एक नेशनल अवार्डी लेखिका ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर पर अपने साथ जाली ढंग के साथ शादी करवाने व उसके बाद उस के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। लेखिका अनुसार इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह जोकि इस समय थाना शंभू (जिला पटियाला) में तैनात है, ने उस के साथ शादी करते समय जहां एक धार्मिक स्थान की मर्यादा को भंग किया , वहीं फेरे लेते समय गुरमीत सिंह ने अपने मां-भाई भी जाली खड़े कर दिए। गुरमीत सिंह जोकि पहले से ही दो शादियां करवा चुका है, जिनमें एक पत्नी विदेश में रहती है जबकि दूसरी पत्नी के साथ उसका तलाक हो चुका है। लेखिका ने इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह पर आरोप लगाते कहा कि वह मैट्रिमोनियल वेबसाइट संगम डॉट कॉम के जरिए उसके संपर्क में आई थी और इस दौरान उसने गुरमीत सिंह को बताया कि उसका अदालत में मियूचल तलाक का केस चल रहा है, जिसकी अंतिम तारीख 24 मार्च 2020 थी। गुरमीत सिंह ने उसे कहा कि वह भी तलाकशुदा है और उसकी एक बच्ची भी है जबकि उसने अपने दूसरी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेखिका अनुसार 15 फरवरी 2020 को उसकी पहली मुलाकात मोहाली फेज-6 में हुई थी उसके परिवार ने गुरमीत सिंह को बताया था कि उनकी लडक़ी का म्यूचल तलाक का केस खरड़ अदालत में विचाराधीन है जिसकी अंतिम तारीख 24 मार्च 2020 थी। गुरमीत सिंह ने उनको कहा कि उनका तो आपसी सहमति के साथ तलाक का केस चल रहा है जिस कारण वह 24 मार्च से पहले ही शादी करवाना चाहता है क्योंकि इसमें कोई भी कानूनी अड़चन नहीं आएगी। लेखिका अनुसार इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने 23 फरवरी 2020 को उसके साथ गुरुद्वारा अंब साहिब फेज-8 मोहाली में पूर्ण गुरु मर्यादा अनुसार शादी की। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह गुरुद्वारा साहिब में जिनको अपने मां भाई के तौर पर साथ लाया था वह जाली थे। लेखिका को इन बातों का पता उस समय चला जब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह उसको 9 जुलाई 2020 को बूरी तरह से मारपीट करने के बाद चला गया और दोबारा वापिस नहीं आया। जब लेखिका ने गुरमीत सिंह को फोन किया तो उसने आगे से कहा कि तूं मुझे नहीं जानती मैं तो तेरे जैसी कई औरतों के साथ ऐसा कर चुका हूं और आज के बाद मेरे पीछे आने की जरुरत नहीं। उसने धमकी दी कि वह एक पुलिस अफसर है, कुछ भी कर सकता है, तेरे पास क्या सबूत है कि मैं तेरा पति हूं। लेखिका अनुसार जब वह गुरुद्वारा अंब साहिब में मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई तो गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर ने कहा कि इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने उनको मैरिज सर्टिफिकेट संबंधी जरूरी दस्तावेज दिए ही नहीं थे जिस कारण वह मैरिज सर्टिफिकेट जारी नहीं कर सकते। लेखिका अनुसार इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने पहली शादी नरपिंदर पाल कौर निवासी गुरदासपुर के साथ की थी और दूसरी शादी जिस महिला के साथ की वह इस समय ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली बताई जा रही है। लेखिका अनुसार उसे फेसबुक पर हुई चैट्स मिली है जो अन्य लड़कियों के साथ स्पेक्टर गुरमीत सिंह ने की है और इन चैट्स में भी वह उन लड़कियों को भी शादी करवाने का झांसा दे रहा है। लेखिका ने इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह के खिलाफ आईजी रोपड़ रेंज को लिखित शिकायत देकर उसके खिलाफ धोखाधड़ी व रेप का मामला दर्ज करने की मांग की है। लेखिका ने इस शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री पंजाब, प्रिंसिपल सेक्टरी होम, प्रिंसिपल सेक्टरी (पर्सनल) व पंजाब महिला कमिशन को भी भेजी है। आईजी द्वारा इस शिकायत की जांच मोहाली की एक महिला आईपीएस अफसर को सौंपी गई है।