प्रणाम, नमस्ते
जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। बहुत खुश रहो, जीवन में बहुत कुछ हासिल करो और सदैव चेहरे पर एक मुस्कराहट बनाए रखो।
कुछ दिन ऐसे होते हैं, जहाँ कुछ बहुत थोड़ा लिख देने से काम नहीं चलता। वैसे तो मैंने सोचा था कि अब यहाँ कुछ न लिखूँ तो ही बेहतर होगा, किन्तु आज खुद को लिखने से रोक पाना मुश्किल है। खैर, मैं यहाँ कुशल-मंगल हूँ, आशा करता हूँ वहाँ भी सब ठीक होगा। मैंने मधुसरावणी पूजा की कुछ तस्वीरें भी देखीं, सब बहुत अच्छा और सुंदर लग रहा था। आशा करता हूँ तुम्हें भी पूजा के प्रत्येक क्षण में सुख, शांति और हर्ष महसूस हो रहा होगा। अब जीवन के नए पड़ाव के साथ-साथ एक नई उम्र, एक नए साल में भी कदम रख रही हो। प्रयास करना कि मन के उल-जुलूल चिंतन और व्यथाओं में उलझी न रहो। लोगों की टिप्पणियों से खुद को उदास मत होने देना, खुद पर भरोसा रखना, और हर दिन पहले से बेहतर करने और बनने की कोशिश करते रहना।
मैं जानता हूँ कि तुम्हें यह सब पहले से ही और बहुत अच्छे से पता है, किन्तु मैं बस revision करा रहा था। आशा करता हूँ कॉलेज का रिज़ल्ट भी बहुत अच्छा आए और उसके बाद तुम्हारे लिए और बेहतर और अच्छी opportunities आएँ। चलो, एक बार फिर जन्मदिन की शुभकामनाएँ। ख़याल रखो अपना और खुश रहो।
-🪷
















