चाय सिर्फ कप भर ही नहीं होती है इसके साथ कई चीजें घुली होती हैं जिसका स्वाद जीभ पर बना रहता है एक अरसा बीत जाने के बाद भी क्योंकि कुछ पिये हुए कपों पर उभरे होंठ किसी चुम्बन की याद लिए हुए तब गहरे हो जाते हैं जब उसे धोते वक्त आप बचा लेते हो इतनी बारीकी से कि उतर न पाये स्मृतियों से यादों की गहरी लिपस्टिक और रख दो हमेशा के लिए उस किताब पर जिसके पहले पन्ने पर लिखा हो ' 'तुम्हारे लिए ... ' । 📝 Madhav Rathore #tea #morning #morningtea #thar #thar_desert_photography #desertthroughlens #desert #village #villagelife https://www.instagram.com/p/CQ93pH6jMQV/?utm_medium=tumblr














