बिजनेस में सफलता के उपाय business me success kaise ho
इस समय हर युवा कॉलेज में Graduation पूरे करते समय उनकी आंखों में बस यही चाह रखती है कि वह जल्द से जल्द कॉलेज खत्म करें और अपना Bussiness शुरू करें| पर क्या आपको पता है यह पाया गया है कि लगभग 50 % बिजनेस अपने पहले साल में व 95% बिजनेस अगले 5 सालों के अंदर fail हो जाते हैं|
हर एक बिजनेसमैन अपने बिजनेस को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है इसके बावजूद fail हो जाते हैं इनके पीछे कई कारण हो सकते हैं|
तो आज के इस ब्लॉक में हम जानेंगे हम जानेंगे कि आखिर 100 % मे 5% लोग ही बिजनेस में क्यों सफल होते हैं|
एक Bussiness मे सबसे ज्यादा भागीदारी है हमारी जिद्द की| हमारी जिद्द की , गिर के फिर उठने की, गिरना फिर उठना, और तब तक उठना जब तक पैर अच्छे से जमा ना ले| इन सब के लिए सबसे ज्यादा जरूरी रोल है सीखने का, रिसर्च करने का, जो भी प्रोडक्ट बाजार में लाएं लाने से पहले अच्छे से एनालिसिस करने का| अगर हम इस तरह से बिजनस करेंगे तो तो सफल जरूर ही होंगे|
चाणक्य ने भी जिद की थी जिसकी वजह से उन्होंने दासी की बेटे चंद्रगुप्त को मौर्य वंश का राजा बनाया और एक अखंड भारत का निर्माण किया,
दशरथ मांझी की पत्नी 57 किलोमीटर तक फैले पहाड़ से नीचे गिर कर मर गयीं थीं। उस इंसान के मन में जिद आ गयी कि इस पहाड़ को तोड़ना है। और
जिद्द के कारण ही दशरथ मांझी ने केवल एक छैनी और हथौड़े से 57 किलोमीटर का पहाड़ तोड़ डाला| इसमे उसे 22 साल लग गए | समय तो लगा लेकिन हिम्मत नहीं हारी| ये है जिद्द की ताकत |
आज हम वॉरेन बफेट जिसे की इन्वेस्टिंग गुरु भी कहा जाता है और वे बर्कशायर हाथवे के CEO भी हैं| उनकी कंपनी पैसों के लिए कोई प्रोडक्ट नहीं बनाती बल्कि कई छोटे बड़े प्रोमोसइंग बिजनेस में इन्वेस्ट करती है|
सीईओ बनने के वॉरेन बफेट ने घाटे में चल रही कंपनी बर्कशायर हाथवे को प्रॉफिटेबल बिजनेस में बदल दिया| इस दौरान उनकी कई ऐसे बिजनेस पर्सनालिटी से मिले जिन्होंने से फर्श सेअर्श तक का सफर अपनी कड़ी मेहनत से किया था|
वॉरेन बफेट ने कहा की मुझे इन लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला| जिसको कि हम आज के इस ब्लॉग में आपसे शेयर करने वाले हैं:-
हर काम में सफलता पाने का मंत्र:-
तो चलिए वे जरूरी बातों को जानते हैं जोकी एक बिजनेस को सफल बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है|
1) Costomer Need को समझकर Costomer को Satisfy करना -
किसी भी बिजनेस को सफल बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कस्टमर की जरूरत |
आपको कस्टमर की जरूरत, परेशानी, को समझते आना चाहिए|
आप को ध्यान रखना चाहिए की कस्टमर सिग्नल देता है एक बिजनेसमैन को जरूरत है उस सिग्नल को पहचानने की| पहचान कर कस्टमर को अच्छी सर्विस देने की, उन्हें संतुष्ट करने की| एक व्यापारी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है Costomer Satisfaction | मतलब की कस्टमर आपके प्रोडक्ट से, आपके सर्विस से कितने ज्यादा संतुष्ट है
और फिर देखिए कि कस्टमर कैसे आपका लॉयल कस्टमर बन जाता है|
आप चाहे एडवरटाइजमेंट और ब्रांडिंग में कितना भी खर्च कर दो लेकिन आपके कस्टमर का एक बुरा फीडबैक पूरा आपकी बिजनेस को बदल सकता है| बफेट के अनुसार आपके सैटिस्फाइ कस्टमर आपको ये 5 बेनीफिट दे सकते है |
बे आपके लॉयल कस्टमर बनेंगे
आपके प्रोडक्ट व सर्विस लोगों को रिकमेंड करेंगे
आपको अपने लॉयल कस्टमर पर एक्स्ट्रा खर्च नहीं करना पड़ेगा
आपके लॉयल कस्टमर आपको आपके कॉमपीटीओर से आगे लेकर जाएंगे|
आपके कस्टमर का बिजनेस को छोड़कर जाने का रेट कम हो जाता है| जो कि किसी भी बिजनेस को आगे ले जाने का सबसे अच्छा इशारा है|
2) उन चीजों पर फोकस करो जो आपके कंट्रोल में है:-
एक बिजनेस को चलाने में एक फैक्टर का रोल होता है जिसमें से कुछ अपने कंट्रोल में होंगी तो कुछ नहीं| इसलिए आपके लिए यह बहुत जरूरी है कि आपको केवल उन फैक्टर्स पर फोकस करना होगा ,जो कि आपके कंट्रोल में है जिसे कि आप बदल सकते हैं, जिसे कि आप कंट्रोल कर सकते हैं| और जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते उसे आपको पूरी तरह छोड़ देना है, वरना आप उसके बारे में सोचते रहेंगे तो आपको परेशानी के अलावा, टाइम बरवादी के अलावा, कुछ नहीं मिलेगा|
जैसे कि अगर बिजनेस में बात की जाए तो आप अपने बिजनेस के स्टॉक के अप एंड डाउन को कंट्रोल तो नहीं कर सकते लेकिन आप अपने बिजनेस में अच्छी कस्टमर सर्विस डे सकते हैं अच्छी कस्टमर एक्सपीरियंस दे सकते हैं, जिससे कि आपके कस्टमर सैटिस्फाइ रहेंगे और आपका कस्टमर सेटिस्फेक्शन रेट बढ़ जाएगा|
3) अपने बिजनेस को कुछ यूनिक तरीके से करो:-
अगर आप अपने बिजनेस में कुछ अलग नहीं करते हो | तो आपको ऐसा क्यों लगता है कि आप सफल हो जाओगे| आपको बाजार में आपके जैसे कई बिजनेस मिल जाएंगे, और शायद वह कुछ फेमस भी हो, तो ऐसे में आप कैसे सफल हो पाएंगे, तो इन सब के लिए सीधा जवाब है, कुछ अलग कर|
कुछ अलग जिससे कि आपके कस्टमर को लगे की इससे उन्हें फायदा हो रहा है:-जैसे कि आप कस्टमर को अच्छी क्वालिटी की प्रोडक्ट उपलब्ध करा सकते हो, शुरुआत में आप प्रोडक्ट के रेट कम रख सकते हो, अपनी अच्छी सर्विस दे सकते हो| तभी तो लोग अपकी ओर आकर्षित होंगे, वरना आपकी भी बिजनेस औरों की तरह ही रह जाएगी|
अपना ध्यान रखना है कि बिजनेस कोई जादू की छड़ी नहीं है कि आपने आज शुरू किया और रातों-रात आप सफल हो गए| इसके लिए आपको Patience रखना होता है|
और अगर आप शुरुआत से ही कस्टमर को सेटिस्फाई नहीं कर पाते, ज्यादा प्रॉफिट के चक्कर में कस्टमर को अच्छे सर्विस नहीं दे पाते तो ऐसे में आप अपना बिजनेस अपने Compitior के सामने Stablish ही नहीं कर पाओगे
4) आप अपना बिजनेस किसी भी उम्र व किसी भी अमाउंट से कर सकते हो:-You can start Your Business with any Amount Any Age.
अपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि यार मेरे पास तो बिजनेस करने के लिए पैसे नहीं है, बिजनेस करने का मेरा उम्र नहीं रहा और न जाने क्या-क्या|
लोग ऐसे कई बहाने बनाते रहते हैं| लेकिन कई लोगों ने बिजनेस शुरू करके दिखाया अपने कम resources के साथ , और बहुत सारे लोगों ने अधिक उम्र में भी तो उसके पीछे का वजह क्या है तो वह है एक सही इंटेंशन(इरादा )|
अब तो आपको बड़ी आसानी से लोन, इन्वेस्टर, क्रेडिट मिल जाते हैं| आपको जरूरत है एक सही प्लानिंग की और काम को लगातार करने की| और अगर आपका बिजनेस चलने लगा तो आप अपने बिजनेस का प्रॉफिट भी आप इन्वेस्टिंग के रूप में अपने बिजनेस में लगा सकते हो|
5) आप शुरुआत में हमेशा सही तरीके से काम नहीं कर सकते:-
आपको पता होना चाहिए अब शुरुआत में हर चीज सही तरीके से नहीं कर पाओगे| हर कोई शुरुआत में कुछ करता है तो उसे गलती तो होती ही है| लेकिन आपको अपनी गलती से परेशान नहीं होना है बल्कि आपको उस गलती से सीखना है, और एक दिन आप खुद को उस काम को अच्छे से करते हुए पाओगे|
आपको क्या लगता है की यह जो बिजनेस का नाम आपने अभी तक सुनना है एक बार भी fail नहीं हुए होंगे| कुछ गलती तो इनसे भी हुई होगी| लेकिन यह बिजनेस आज सफल हैं क्योंकि इन्होंने अपनी गलती से सीखा ,उसको सुधारा, ठीक इसी तरह आपको भी करना है|
एलोन मास्क के कई रॉकेट फैल हुए , हेनरी फोर्ड के कई कार मॉडल फेल हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं माना और इस कारण वे आज इस मुकाम पर हैं|
6) दूसरों के एक्सपीरियंस से सीखते रहो:-
बिजनेस में सीखना सबसे ज्यादा जरूरी है| और सबसे ज्यादा होशियार व सफल बे लोग हैं जिन्होंने केवल खुद के एक्सपीरियंस से नहीं बल्कि दूसरों की एक्सपीरियंस से भी सीखा है| दूसरों की एक्सपीरियंस से सीखने के लिए आप उस इंसान के किताबें पढ़ सकते हैं, अब तो आपको कैसे मिल जाती है अब आप उनको सोशल मीडिया में भी फॉलो कर सकते हैं|
7) दूसरे लोगों के स्किल यूज़ करना सीखो को
यह तो कंफर्म है कि आप हर स्किल या काम खुद नहीं कर सकते या नहीं सीख सकते| इसलिए आपको लोगों को Hire करना ही होगा|
आपको ऐसे लोग हर करना चाहिए जिसका मोटटो और एटीट्यूड आपके जैसा ही हो| वरना आप अगर बिना सोचे समझे किसी को हायर कर लेते हो तो आपके बिजनेस का मोटो या कहें लक्ष्य खत्म हो सकता है|
आप को पहले से ही उन महत्वपूर्ण स्किल्स के बारे में जांच परख कर लेनी चाहिए जोकि आपको चाहिए, और जो कि एंप्लॉय के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है:-जैसे कि सेल्फ कॉन्फिडेंस, टाइम मैनेजमेंट, सोचने की क्षमता ,
और इन सब के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है खुद को वैसा बनाना जैसा आप दूसरों में देखना चाहते हैं:-
अपने वह कहावत तो सुनी होगी:- जैसी राजा वैसी प्रजा
मतलब की आपके स्टाफ, आपके एंप्लॉय वैसे रिएक्ट करेंगे जैसा आप करेंगे| इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप पहले खुद को सही ढंग से रिप्रेजेंट करें|
अगर आप अपने जैसे कई लोगों की टीम बना लेते हैं तो आप अपने काम को आसानी से व कम समय में कर पाएंगे| या यूं कहे कि आप अपनी सोच को दूसरों के द्वारा मल्टीप्लाई कर पाएंगे
8) अच्छे लोगों के साथ रहना सीखो:-
वॉरेन बफेट कहते हैं कि अपने आप को अच्छे व पाज़िटिव लोगों के साथ रखो चाहे वह आपका दोस्त हो, लाइफ पार्टनर हो , आपकी फैमिली या आपका मेन्टर हो| सब आप से किसी न किसी मामले मे अछे होने चाहिए ताकि वे आपके कंसंट्रेट लर्निंग का सोर्स बन सके|
आपने वह कहावत तो सुना ही होगा कि
"आप जैसे लोगों के साथ रहते हैं वैसा ही बन जाते हैं"
अगर आप अच्छे लोगों के साथ रहते हो तो आप उनसे बहुत कुछ सीख सकते हो| एक स्टडी में यह बताया गया है कि आप एवरेज 5 लोगों के जैसे संगत में रहते हो वैसा आप बन जाते हो|
एलोन मस्क जानते थे कि अगर उन्हें कुछ अलग करना है तो उन्हें साउथ अफ्रीका छोड़ना होगा और इसलिए वह पहले से ही प्लान करने लगे थे कि वह अमेरिका जाएगा|
यह भी पढे:-
1) मरते समय रावण की तीन बातें
2)सक्सेसफुल इंसान कैसे बने(how to be successful person in life)
आशा करता हूं कि आपको हमारा लेख बिजनेस में सफलता के उपाय (business me success kaise ho) पसंद आया होगा तो ऐसे ही लिख के साथ बने रहिए हमारे साथ| और इस लेख को अपने दोस्तों, फैमिली के साथ शेयर जरूर कीजिए जिससे कि उनको भी इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता लग सके| मिलते हैं ऐसे ही नई जानकारी के साथ जय हिंद वंदे मातरम| और ऐसी जानकारी के लिए आप हमारे फेसबुक पेज से भी जुड़ सकते हैं|