[:en]अरवल जिला बार एसोसिएशन चुनाव: आज होगा मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे[:]
[:en] अरवल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज अरवल कोर्ट परिसर स्थित लॉयर्स हॉल में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 4:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।निर्वाचन अधिकारी डॉ. अखिलेश सिंह एवं निसार अख्तर अंसारी ने बताया कि इस चुनाव में कुल 189 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग…













