कृपया आम स्कैम के बारे में जानकारी रखें (EN)! अगर कोई आपसे स्कैम के इरादे से संपर्क करता है, तो कृपया उसकी रिपोर्ट करें और उसे ब्लॉक कर दें. स्टाफ़ आपके अकाउंट में हुए बदलावों के बारे में आपको बताने के लिए हमारे सपोर्ट ईमेल और सिर्फ़ [tumblr] पर मौजूद ऑफ़िशियल [tumblr] अकाउंट के अलावा (शक होने पर इस ब्लॉग पर दिखाई देने वाला स्टाफ़ मेम्बर बैज खोजें) ना तो कभी आपको मैसेज भेजेगा और ना ही आपकी पोस्ट का जवाब देगा. साथ ही, [tumblr] आपसे Premium सब्सक्रिप्शन और डोमेन, पेड थीम और TumblrMart पर बेची जाने वाली चीज़ों के अलावा और किसी भी चीज़ के लिए कभी पैसे नहीं माँगेगा.
वेब पर नया रीब्लॉग ग्राफ़ आपको रीब्लॉग चेन का फ़ुल-स्क्रीन विज़ुअलाइज़ेशन देता है और ये 100K से ज़्यादा रीब्लॉग को स्केल करता है.
Android, iOS और वेब अब “सिर्फ़ ओरिजिनल पोस्ट” को और क्वेरी वाले इन-ब्लॉग सर्च में पोस्ट टाइप फ़िल्टर्स की पूरे सेट को सपोर्ट करते हैं. ये फ़िल्टर्स iOS और वेब पर बिना क्वेरी के भी काम करते हैं.
अब आप Android पर पोस्ट को इमेज के तौर पर सेव कर सकते हैं और Instagram Stories पर पोस्ट शेयर कर सकते हैं. इनका इस्तेमाल करने के लिए बस किसी भी पोस्ट पर शेयर करें ऑप्शन को टैप करें.
क्यू और ड्राफ़्ट अब लाइक, रीब्लॉग और कमेंट के लिए अलग-अलग काउंट्स दिखाते हैं.
“इस पोस्ट में दिलचस्पी नहीं है” को टैप करना अब और ज़ोरदार है. हम आपकी इंटरेस्ट प्रोफ़ाइल में डिसमिस की गईं पोस्ट से टैग्स को कम अहमियत देंगे और आपने जो पोस्ट डिसमिस की हैं उनसे मिलती-जुलती सुझाई गई पोस्ट को फ़िल्टर करके बाहर कर देंगे. सीधी बात: हम आपकी ‘ना’ का हमेशा आदर करते हैं.
हमने वो समस्या ठीक कर दी जिसकी वजह से वेब पर हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेज थंबनेल काफ़ी खराब दिख रहे थे। आपका आर्ट फिर से शार्प दिखना चाहिए।
हमने वेब पर वो परेशानी दूर कर दी जिसके चलते पोस्ट एडिटर में इमेज ऑप्शन ड्रॉपडाउन डिसेबल किए हुए ऑप्शन की तरह दिख रहा था।
हमने वेब पर वो गड़बड़ी सुधार दी जिसके चलते इनबॉक्स में प्राइवेट तौर पर जवाब दिए गए आस्क्स पर “जवाब दें” बटन दिख़ रहा था. हमने इससे जुड़ी वो समस्या भी ठीक कर दी जिसमें सबमिशन फुटर में “जवाब दें” के बजाय “पोस्ट करें” लिखा आ रहा था.
हमने वेब पर वो परेशानी दूर कर दी जिसमें नैरो या मेसनरी-लेआउट वाली पोस्ट पर पोस्ट फ़ुटर ओवरफ़्लो हो सकता था.
हमने वेब पर वो गड़बड़ी सुधार दी जिसमें नोट्स पैनल को नैरो व्यू में दोबारा खोलने पर पेज फ़्रीज़ हो सकता था.
हमने मोबाइल वेब पर इमेज से ऑल्ट टेक्स्ट बटन के गायब रहने की समस्या ठीक कर दी।
हमने वो परेशानी दूर कर दी जिसमें पुराने आस्क्स इनबॉक्स में नहीं दिख रहे थे और कई पोस्ट मॉडरेट करने के बाद पुरानी कम्युनिटी पोस्ट लोड होना बंद हो जाती थीं.
हमने वो गड़बड़ी सुधार दी जिसमें अपलोड की गई इमेज के कलर प्रोफ़ाइल खो जाने की संभावना रहती थी और वो फ़ीकी दिख सकती थीं, खासकर iPad जैसे वाइड कलर गैमट वाले डिवाइस से अपलोड करने पर.
हमने रीब्लॉग ग्राफ़ में कीबोर्ड नेविगेशन से जुड़ी कई गड़बड़ियाँ सुधार दीं.
हमने वो परेशानी दूर कर दी जिसमें पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को पासवर्ड रीसेट के या ईमेल वेरिफ़िकेशन के लिंक पर क्लिक करते समय SSL एरर मिल रहे थे.
हमने बहुत बड़े GIF अपलोड करने पर एरर आने की समस्या सुधार दी.
हमने iOS ऐप में वो परेशानी दूर कर दी जिसके चलते जिस रीब्लॉग की ओरिजिनल पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था उस पर “पढ़ते रहें” को टैप करने पर “कोई पोस्ट नहीं मिला” मैसेज दिखाई देता था.
हमने iOS ऐप में वो गड़बड़ी सुधार दी जिसमें कम्युनिटी पोस्ट पर “और पढ़ें” को टैप करने पर एक खाली पेज खुल जाता था. हमने इसी तरह की एक और समस्या को भी ठीक कर दिया जिसमें कम्युनिटीज़ में रीब्लॉग पर्मालिंक में एरर दिखाई देता था.
हमने iOS ऐप में वो परेशानी दूर कर दी जिसमें गैलरी में पहली इमेज को आखिरी इमेज के तौर पर गलत लेबल किया जा रहा था (जैसे, “1/9” दिखाने के बजाय “9/9” दिखाया जा रहा था).
हमने iOS ऐप में वो समस्या सुधार दी जिसमें डीएक्टिवेट किए गए ब्लॉग असली अवतार दिखाते थे और टैप किए जाने पर खाली पेज पर ले जाते थे.
हमने iOS ऐप में वो गड़बड़ी ठीक कर दी जिसमें पैलेट बदलने पर कम्युनिटी कैरसेल कार्ड के रंग अपडेट नहीं होते थे और कभी-कभी Tumblr TV फ़ॉलो बटन अपने टेक्स्ट को रैप कर लेता था.
हमने iOS ऐप में वो परेशानी दूर कर दी जिसमें इनबॉक्स में सबमिशन पर ब्लॉग नाम को टैप करने पर एक खाली स्क्रीन खुलती थी.
हमने iOS 26 पर इमेज लोड करने पर हो रहे कुछ क्रैश ठीक कर दिए.
हमने iOS ऐप में रीब्लॉग चेन में टूटे हुए अवतार और ट्रेल आइटम से जुड़ी समस्या सुधार दी. कृपया अपने ऐप्स अप टू डेट रखें!
हमने Android ऐप में वो परेशानी दूर कर दी जिसमें ड्राफ़्ट पोस्ट में एडिट सेव करने पर वो गलती से पब्लिश हो जाती थी.
हमने Android ऐप में वो गड़बड़ी ठीक कर दी जिसमें पोल-ओनली रीब्लॉग्स नोट्स व्यू में खाली दिखाई देते थे.
हमने Android ऐप में वो समस्या सुलझा दी जिसकी वजह से ट्रेंडिंग टॉपिक में पोस्ट प्रीव्यू को टैप करने पर चुनी हुई पोस्ट तुरंत दिखाई नहीं देती थी; अब इस ऐक्शन से टैग पेज खुलता है जिसमें पोस्ट सबसे ऊपर होती है.
हमने Android ऐप में वो परेशानी दूर कर दी जिसमें "पोस्ट देखें" ऑप्शन उन अकाउंट्स के लिए ब्लर की गईं मैच्योर पोस्ट पर दिखाई देता था जो उन्हें देखने के लिए वेरिफ़ाइड नहीं हैं.
हमने Android ऐप सेटिंग्स में ऐसा बदलाव किया है जिससे अब मीडिया ऑटो प्ले को एनेबल किया जा सकता है, भले ही आपने सिस्टम सेटिंग्स में डिवाइस ऐनिमेशन डिसेबल किए हुए हों. कृपया अपने ऐप्स अप टू डेट रखें!
हम जानते हैं कि कुछ ब्लॉग एक्सपोर्ट नहीं हो रहे हैं और हम इसका सुधार ढूँढ रहे हैं.
iOS पर एक रीडिज़ाइन किया गया ब्लॉग हेडर टेस्ट किया जा रहा है, जो Android पर मौजूदा हेडर से मैच करता है.
कोई समस्या है? जानी हुई समस्याएँ देखें और अगर आपके पास कोई नई समस्या है, तो सपोर्ट रिक्वेस्ट फ़ाइल करें. हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे!ऐड-फ़्री चुनना और दूसरे फ़ायदों का बंडल पाना चाहेंगे? तो Tumblr Premium के बारे में जानें!