जमशेदपुर : जुगसलाई में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, कोडीन सिरप के साथ युवक गिरफ्तार
कोलकाता से जमशेदपुर तक फैले सप्लाई रैकेट की जांच में जुटी पुलिस, मेडिकल स्टोर की भूमिका भी संदेह के घेरे में जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ जुगसलाई पुलिस की कार्रवाई में एक बड़े सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से शहर में कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर…















