Jamshedpur Heatwave: भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, साकची झंडा चौक पर बांटा गया ठंडा शरबत
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मंगलवार को साकची झंडा चौक पर राहगीरों एवं आम लोगों के बीच ठंडे शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। कार्यक्रम का आयोजन गोसेवक एवं समाजसेवी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और आम नागरिकों के बीच ठंडा शरबत बांटा गया। राजेश अग्रवाल ने…















