Part (3/3)... लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर :- लखनऊ के सम्भ्रांत नागरिकों, अवध के ताल्लुकेदारों और ब्रिटिश अधिकारियों की कोशिश से विन्सकाउन कैनिंग की स्मृति में 1 मई 1864 को 200 बच्चों को लेकर कैनिंग हाईस्कूल खोला गया, इसकी क्लासेज अमीनाबाद के "पैलेस अमीनुद्दौला" में शुरू हुई. इस स्कूल के लिए अवध के राजाओं औऱ ताल्लुकेदारों ने रु 25000/- प्रति वर्ष का खर्च दिया. सन 1866 में इसे कैनिंग कालेज का नाम देकर लाल बारादरी में स्थानान्तरित कर दिया गया, यहीं से 1868 में इंटर का पहला बैच निकला. बाद में जगह की कमी को देखते हुए इसको नवाब वाजिद अली शाह के परीखाना पैलेस में शिफ्ट कर दिया गया. इसका उदघाटन 15 नवम्बर सन 1878 को सर जॉन कूपर ने किया था.कैसर बाग की इस इमारत में कैनिंग कालेज 30 वर्ष से अधिक समय तक चला था. सन 1867 से सन 1888 तक कैनिग कालेज कलकत्ता विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रहा,सन 1870 में यहाँ ऐम ए तथा लॉ की क्लासेज शुरू हुई. 1888 में कैनिग कालेज को इलाहाबाद से सम्बद्ध कर दिया गया. सन 1891 तक इस विद्यालय में एक स्पेशल वार्ड का क्लास चलता था जिसमें अवध के ताल्लुकेदारों के बच्चे शिक्षा पाते थे. बाद में वही क्लासें अलग शिफ्ट करके काल्विन ताल्लुकेदार के नाम से अलग स्कूल खोला गया. सन 1905 में बादशाह बाग की रियासत कैनिग कालेज को मिल गई और 90 एकड़ में विद्यालय की स्थापना की योजना बनी. सन 1908 में हेविट होस्टल का बोर्डिंग हाउस सवर्प्रथम बन कर तैयार हुआ. 31 मार्च सन1909 को लेफ्टिनेंट गवर्नर सर जान हैवट ने भारतीय वास्तुकला और लखनऊ की नजाकत को ध्यान में रखते हुए इमारत का मनमोहक नक्शा तैयार किया,17 फरवरी सन 1911 को कैनिग कालेज का भव्य भवन में उद्घाटन किया गया. लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राजा महमूदाबाद सर मोहम्मद अली खान ने अनथक प्रयास किये , उन्ही के प्रयास से 10 नवम्बर 1919 को एक कॉन्फ्रेंस बुलाई गई और तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर सर हरकोर्ट बटलर ने लखनऊ विश्वविद्यालय की स्कीम की रूपरेखा बनाई. अप्रैल सन 1920 में लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए एक ड्राफ्ट बिल बनाया गया और 12 अगस्त 1920 को लेजिस्लेटिव कौंसिल में पेश किया गया. जिसको 25 नवम्बर सन 1920 को गवर्नर जनरल से इजाजत मिल गई. आज 20 नवम्बर 2020 है , हमारे लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे हो गए हैं, सभी लोगों को जिन्होंने इस विश्वविद्यालय में शिक्षा पाई हार्दिक बधाई. #100saalbemisal #100thyear #centinialcelebration #lucknowuniversity (at Lucknow University) https://www.instagram.com/p/CH0r7bGAOVK/?igshid=1h4uofhblbbo1













