MP Board Result : पिछले साल से बेहतर है इस बार 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
चैतन्य भारत न्यूज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश ने बुधवार को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार 12वीं में 72.37 प्रतिशत स्टू़डेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल परिणाम बेहतर हैं। साल 2018 में कक्षा 12वीं का रिजल्ट 68.04 प्रतिशत था। इस बार फिर लड़कियां लड़कों से आगे निकल गईं हैं। 12वीं बोर्ड में 76.31% लड़कियां और 68.94% लड़के पास हुए । ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के टॉपर्स- दृष्टि सलोनिया (आर्ट्स) 500/479 मार्क्स आर्या जैन (साइंस मैथ) 500/486 मार्क्स विवेक गुप्ता (कॉमर्स) 500/486 मार्क्स प्रिया चौरसिया (एग्रीकल्चर) 500/481 मार्क्स सृजन श्रीवास्तव (साइंस बायोलॉजी) 500/481 मार्क्स प्रतीक्षा शर्मा (फाइन आर्ट्स) 500/ 476 मार्क्स ऐसे चेक करें रिजल्ट- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं। वेबसाइट पर दिए गए बोर्ड रिजल्ट्स के सेक्शन पर क्लिक करें। फिर आप मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2019 पर क्लिक करें। इसके बाद आप कक्षा 12वीं के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर टाइप करके सबमिट करें। फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। आप चाहे तो भविष्य के लिए रिजल्ट का डाउनलोड भी कर सकते हैं। SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट- MPBSE12ROLLNUMBER लिखें और 56263 पर भेज दें। इन वेबसाइट्स पर देखें अपना रिजल्ट - mpbse.nic.in - mpbse.mponline.gov.in - mpbse.nic.in - mpresults.nic.in Read the full article















