इमरान को राहत ! 2014 के संसद हमले में दोषमुक्त करार
नई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बड़ी राहत मिली है बता दें कि 2014 में सांसद में हुए हमले के मामले में उन्हें क्लीन चित मिल गयी है इतना ही नहीं इमरान को एक आतंकरोधी अदालत ने वर्ष 2014 में संसद पर हमले के मामले में दोषमुक्त करार दिया | हालांकि अदालत ने इस मामले में कई विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों को तलब किया है | मीडिया में प्रकाशित खबर में यह जानकारी सामने आई |
पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक कहा गया कि आंतकरोधी अदालत के न्यायाधीश राजा जावेद अब्बास हसन ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही पर रोक लगा दी है |
दो दिवसीय दौरे पर गुजरात गए पीएम मोदी ने केशु भाई को दी श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) और पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) के कार्यकर्ताओं ने 31 अगस्त 2014 को संसद और प्रधानमंत्री आवास की ओर कूच किया था | इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हुई झड़प में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 26 अन्य घायल हो गए थे | आपको बता दें कि इस समय पाकिस्तान की सत्ता में पीटीआई काबिज है |
सऊदी के नोट में भारत से अलग दिखा जम्मू-कश्मीर
पुलिस ने इमरान खान तथा पीटीआई के अन्य नेताओं के विरुद्ध आतंकवाद निरोधी धाराओं में मामला दर्ज किया था | पाक के एक पेपर में प्रकाशित खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान की दोषमुक्ति उनके द्वारा एक हफ्ते पहले अदालत से किए गए आग्रह के बाद सामने आई है | इमरान ने अभियोजन पक्ष द्वारा मामले को आगे नहीं बढ़ाए जाने में रुचि नहीं दिखाने का हवाला देते हुए उन्हें दोषमुक्त करने का अदालत से आग्रह किया था |
https://kisansatta.com/relief-to-imran-accused-in-the-2014-parliament-attack/ #2014Parliamentattack, #Imran, #Pak, #Pmpakistan, #ReliefToImranAccusedInThe2014ParliamentAttack #2014parliamentattack, #imran, #pak, pmpakistan, Relief to Imran! Accused in the 2014 parliament attack International, Top, Trending #International, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प














