अफीम के छिलके समेत तीन गिरफ्तार
मालदा, 20 मार्च। वैष्णवनगर थाने की पुलिस ने अफीम के छिलके के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम साबीर शेख, मोनिरुद्दीन शेख उर्फ़ मन्ना एंव सारजन शेख है। ये सभी वैष्णवनगर एंव कालियाचक इलाके के रहने वाले हैं। उनके पास से 55 किलो अफीम के छिलके बरामद किये गए। जानकारी के अनुसार ये सभी रात के अँधेरे में अफीम के छिलके संगृहीत कर उसकी तस्करी करते थे। ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कल रात अफीम के छिलके की तस्करी के दौरान सभी को रंगे हाथों धर दबोचा। Read the full article












