मोहनियां टोल प्लाजा के पास सो रहे ट्रक चालक का मोबाइल-पर्स चोरी, खाते से 57,800 रुपये उड़ाए; पेट्रोल पंप से ट्रांजैक्शन का खुलासा
Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां क्षेत्र में ट्रक चालकों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक से एक चालक का मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज चोरी होने के बाद उसके बैंक खाते से 57,800 रुपये निकाल लिए गए। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है और संदिग्ध लेन-देन की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ट्रक चालक ओडिशा के राउरकेला…












