आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने का आखिरी मौका, समय निकलने से पहले ही करा ले यह जरूरी जानकारी अपडेट : Aadhar Card Free Update
News Desk | Aadhar Card Free Update : आधार कार्ड आज के समय पर काफी जरूरी दस्तावेज हो गया है जिसकी आवश्यकता आज कल हर एक काम में पड़ती है इसके साथ ही आधार कार्ड के लिए सरकार ने सूचना भी जारी की थी जिन भी लोगों का आधार कार्ड बने 10 साल हो गया है या दस साल से पुराना जिनका भी आधार कार्ड है उनके द्वारा अगर अभी तक आधार कार्ड अपडेट नहीं किया गया है उन्हे आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है जिससे की आगे आधार कार्ड का आसानी से उपयोग किया जा सके । इस डेट तक कर सकते है फ्री में अपडेट आधार कार्ड व्यक्ति के पहचान पत्र की तरह काम करता है जिसमे हर एक नागरिक का एक युनीक आइडेंटिटी नंबर बनाकर दिया जाता है साथ ही यह आधार कार्ड पूरे देश भर में मान्य होता है जिसका इस्तेमाल करने के लिए आधार कार्ड का अपडेट रहना जरूरी है यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए 14 जून तक का समय दिया है । लगातार बढ़ाई गई है डेट आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई ने ऑफिसियल वेबसाइट में फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा भी लोगों को दी थी जिसमे पहले 14 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था जिसके बाद इस डेट को आगे बढ़ाकर 14 दिसंबर 2023 किया गया जिसके बाद लोगों के लिए फिर से डेट को आगे बढ़ाया गया जिससे की लोग 14 मार्च 2024 तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते थे । लेकिन काफी लोगों के द्वारा अभी भी आधार कार्ड अपडेट नहीं कराए जाने पर इसके डेट को लोगों के लिए 14 जून 2024 तक फिर से बढ़ाया गया जिससे लोग इस तिथि तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते है । इस प्रकार कर सकते है अपडेट - आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ में जाना होगा । - जिसके बाद आपको अपना आधार कार्ड का नंबर डालकर लॉगिन कर लेना है । - लॉगिन करने के लिए आपके आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर otp भेजा जाएगा जिसे डालने के बाद आप लॉगिन हो जाएंगे । - लॉगिन करने के बाद आपको Update Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करना है । - क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी की पुष्टि कर ले और आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर दे । - जिसके बाद आपका आधार कार्ड सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा । Read the full article




















