एक ही समय में आधार कार्ड में दो जानकारी सही कराने के लिए देना होगा इतना चार्ज : Aadhar Card Update Charge
News Desk | Aadhar Card Update Charge : आधार कार्ड जो की काफी जरूरी दस्तावेज हो गया है अगर इसमे कुछ गलती हो जाए तो इसे सही करना काफी जरूरी हो जाता है क्युकी आधार कार्ड में जानकारी गलत होने पर किसी भी प्रकार का काम जिसमे आधार कार्ड जरूरी होता है वह रद्द कर दिया जाता है जिसमे कई बार व्यक्तियों के आधार कार्ड में नाम और डेट ऑफ बर्थ दोनों एक साथ ही गलत होते है ऐसे में आधार कार्ड में दो जानकारी एक साथ सही कराने पर आपको कितना चार्ज देना पड़ता है, जानिए ।
एक साथ दो जानकारी अपडेट करने पर देना होगा इतना चार्ज
आधार कार्ड में अगर किसी भी प्रकार की जानकारी गलत हो जाती है तो उसे सही कराने की सुविधा दी जाती जिसमे अगर आप एक ही समय में दो जानकारी सही कर रहे है तो आपको उतना ही चार्ज देना होगा जितना एक जानकारी सही करने पर लिया जाता है लेकिन आप अपने आधार कार्ड मे जो जानकारी है उसे अलग-अलग समय पर चेंज कर रहे है तो आपको उसके लिए अलग से पैसे देने होंगे । आधार कार्ड अपडेट करने में इतना लिया जाता है चार्ज आधार कार्ड में किसी भी प्रकार की जानकारी को सही करने के लिए 50 रुपए का शुल्क लिया जाता है साथ ही कई जगहों पर 100 रुपए तक का शुल्क लिया जाता है जिसमे आप आधार कार्ड में जो भी जानकारी सही करा रहे है उसके लिए आपको प्रूफ के तौर पर किसी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी देना होता है जिसमे आप अपने दसवीं का रिजल्ट पैनकार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर सकते है । एड्रैस को कर सकते है खुद अपडेट आधार कार्ड में आप अन्य जानकारी के अलावा सिर्फ एड्रैस अपने से अपडेट कर सकते है बाकी अन्य जानकारी के लिए आपको आधार सेवा केंद्र में जाकर ही अपडेट कराना होता है जिसमे UIDAI के माध्यम से आप 14 जून तक अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट फ्री में अपडेट कर सकते है 14 जून के बाद अपडेट करने पर आपको 25 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा । Read the full article









