एक बार फिर चर्चा में आईं अंबानी परिवार की बहू, वजह है यह तस्वीर
चैतन्य भारत न्यूज देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता अंबानी अक्सर ही अपने फैशन सेंस के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। चाहे वह वेस्टर्न ऑउटफिट पहने या फिर ट्रेडिशनल हर लुक में श्लोका बेहद खूबसूरत लगती हैं। इन दिनों श्लोका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में उनका रॉयल लुक नजर आ रहा है।
इस तस्वीर को मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं श्लोका ने पीले और नारंगी रंग का लहंगा पहना हुआ है। श्लोका के लहंगे और चोली पर अलग-अलग रंगों से खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी भी की हुई है। श्लोका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए साधारण-सा मेकअप किया है और साथ में उन्होंने मांग टीका लगाया, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। बता दें श्लोका का लहंगा अनामिका ने डिजाइन किया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अंबानी परिवार की बहू की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं।
इससे पहले श्लोका 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक मैच में नजर आईं थीं। इस दौरान श्लोका का नो मेकअप लुक दिखाई दिया था। श्लोका की ये तस्वीरें एयरपोर्ट की थी। जब वह पति आकाश संग मैनचेस्टर में हुए भारत-पाकिस्तान का मैच देख वापस लौटी थीं। गौरतलब है कि, आकाश और श्लोका की शादी इसी साल 9 मार्च को हुई। उनकी शादी की चर्चा दुनियाभर में हुई थी। इस शाही शादी में बिजनेस, बॉलीवुड, राजनीति और क्रिकेट जगत की देश-विदेश से कई मशहूर हस्ति्यों ने शिरकत की थी।
ये भी पढ़े... बारात में दूल्हे राजा आकाश अंबानी ने किया डांस, बॉलीवुड सितारे भी हुए शामिल नाती-पोते होने से पहले ही मुकेश अंबानी ने खरीद ली करोड़ों की खिलौना कंपनी Read the full article














