BJP सांसद का बड़ा खुलासा, कहा- 40 हजार करोड़ बचाने के लिए फडणवीस बने थे 80 घंटे के सीएम
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े इन दिनों अपने सनसनीखेज बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हेगड़े का दावा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को 40 हजार करोड़ का फंड बचाने के लिए मुख्यमंत्री बनाकर ड्रामा किया। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); उन्होंने कहा कि, 'आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारा आदमी (फडणवीस) 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बना और उसके बाद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह नाटक क्यों किया? क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं था और फिर भी वह सीएम बन गए। यह वह सवाल है जो हर कोई पूछता है।' BJP leader Ananth K Hegde in Uttara Kannada yesterday: You all know our man in Maharashtra became CM for 80 hours. Then, Fadnavis resigned. Why did he do this drama? Didn't we know that we don't have majority and yet he became CM. This is the question everyone is asking. pic.twitter.com/DsWKV2uJjs — ANI (@ANI) December 2, 2019 हेगड़े ने कहा कि, 'सीएम के पास करीब 40 हजार करोड़ की केंद्र की राशि थी। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आते तो वे 40 हजार करोड़ का दुरुपयोग करते। यही कारण है कि केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सके, इसके लिए ड्रामा किया गया।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'भाजपा की यह योजना बहुत पहले से थी। इसी कारण यह तय किया गया कि एक नाटक होना चाहिए। इसी के तहत फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के 15 घंटे के अंदर फडणवीस ने 40 हजार करोड़ रुपयों को उस जगह पहुंचा दिया जहां से वो आए थे। इस तरह से फडणवीस ने सारा पैसा वापस केंद्र सरकार को देकर उसे बचा लिया।' गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 23 नवंबर को अचानक देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी को चौंका दिया था। फडणवीस करीब 80 घंटे मुख्यमंत्री रहे और फिर बहुमत साबित करने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। ये भी पढ़े... मुख्यमंत्री पद से हटते ही मुसीबत में फंसे देवेंद्र फडणवीस, आपराधिक मामले छिपाने को लेकर कोर्ट ने जारी किया समन महज 80 घंटे ही मुख्यमंत्री रहे फडणवीस, इन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल भी रहा सबसे कम महाराष्ट्र : फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा Read the full article










