लगातार बढ़ता जा रहा 'कबीर सिंह' का खुमार, अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' की धुआंधार कमाई अभी भी जारी है। फिल्म को रिलीज हुए करीब दिन हफ्ते होने वाले हैं और फिल्म अब तक ताबड़तोड़ कमाई करने में जुटी हुई है। खास बात यह है कि फिल्म ने कमाई के साथ-साथ अपने नाम कई नए रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिए हैं। #KabirSingh biz at a glance... Week 1: ₹ 134.42 cr Week 2: ₹ 78.78 cr Weekend 3: ₹ 22.52 cr Total: ₹ 235.72 cr India biz. ALL TIME BLOCKBUSTER. — taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2019 कबीर सिंह ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े ही हैं साथ ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म तहलका मचाए हुए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, कबीर सिंह ने अपने तीसरे वीकेंड में ही सुपरहिट फिल्मों, सलमान खान की 'किक' और शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। #KabirSingh hits the ball out of the park on Sun... Collects a fantastic number in Weekend 3... Crosses *lifetime biz* of #Kick and #ChennaiExpress... Next targets: #Simmba and #Uri... Fri 5.40 cr, Sat 7.51 cr, Sun 9.61 cr. Total: ₹ 235.72 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2019 बता दें तीसरे हफ्ते में कबीर सिंह ने शुक्रवार को 5.40 करोड़, शनिवार को 7.51 करोड़ और रविवार को 9.61 करोड़ की कमाई की। भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 235.72 करोड़ रुपए हो चुकी है। कबीर सिंह ने अपने पहले हफ्ते में 134.42 करोड़, दूसरे हफ्ते में 78.78 करोड़ जबकि तीसरे वीकेंड में 22.52 करोड़ की कमाई की है। 'कबीर सिंह' शाहिद के करियर की सबसे हिट फिल्म है। इतना ही नहीं बल्कि, वर्ष 2019 की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में 'कबीर सिंह' का नाम शामिल हो चुका है। Top 5 highest grossing films in #Australia... 2019 releases... 1. #KabirSingh: A$ 959,994 2. #GullyBoy: A$ 944,974 3. #Uri: A$ 887,921 4. #Bharat: A$ 852,506 5. #Kalank: A$ 834,037 ⭐️ #KabirSingh will cross A$ 1 million soon.@comScore — taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2019 इसके अलावा 'कबीर सिंह' एक मात्र ऐसी फिल्म है जिसने सबसे तेज 200 करोड़ रुपए कमाए है। कबीर सिंह की कमाई देखकर कयास लगाए जा रहे है कि, इस हफ्ते फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म में शाहिद और कियारा के अलावा अर्जुन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय, कामिनी कौशल, आदिल हुसैन और निकिता दत्ता भी हैं। कबीर सिंह तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन संदीप वगा ने किया है। ये भी पढ़े 6वें दिन भी कबीर सिंह की कमाई का जलवा बरकरार, पहुंची 120 करोड़ के पार कम नहीं हो रही कबीर सिंह की दीवानगी, बनी 200 करोड़ कमाई करने वाली पहली A सर्टिफिकेट फिल्म VIDEO : शूटिंग और बिजी लाइफ से परेशान होकर कियारा ने खुद काट डाले अपने बाल Read the full article










