August birth prediction
21 जुलाई से 28 अगस्त ( August ) तक जन्मे व्यक्तियों में विशिष्ट गुण पाये जाते है, जो राशि के स्वामी सूर्य से संबद्ध होते है। महत्वकांशी होते हुये आपका लक्ष्य आम लोगो से ऊपर उठने का होता है।
आप भले ही छोटे परिवारों में जन्म ले फिर भी अपनी इच्छाशक्ति, संकल्प और योग्यता से उच्च अधिकारी पदों पर पहुंचते है। अगस्त माह का अधिकांश भाग सिंह राशि के प्रभाव में रहता है।
सिंह राशि ( Leo ) का प्रारंभ 21 जुलाई से ही कर्क के साथ संधिकाल में हो जाता है। 28 जुलाई तक पूर्ण प्रभाव में आ जाती है।
20 तक यह पूर्ण प्रभाव में होती है। उसके पश्चात् कन्या राशि ( Virgo ) के साथ इसका संधिकाल प्रारम्भ हो जाता है, और प्रभाव निरंतर काम होने लगता है।
आप निर्भीक व्यक्तियों से विशेष रूप से प्रभावित होते है, और जब तक उनका उद्देश्य और व्यक्तित्व आपसे नहीं टकराता आप उनकी हर गलती नजर अंदाज कर देते है।












