बड़ी कामयाबी ! जम्मू-कश्मीर में सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है | कुटपोरा इलाके में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है | इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है | जानकारी के अनुसार, शोपियां के कुटपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना की 34RR और CRPF की एक संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था जिसके बाद से ही फायरिंग हो रही थी |
जवाबी कार्रवाई की इस दौरान दो आतंकी मारे गए हैं | हालांकि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है | पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया |
सुरक्षाबलों को स्थानीय लोगों से पता चला कि मकान में छिपे तीन आतंकवादियों में से दो आतंकी स्थानीय हैं | वे हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए हैं | सुरक्षाबलों ने इसके बाद आतंकियों को एक बार फिर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा | जिसके बाद उनके परिवार को भी मौके पर बुलाया गया था | बता दें कि सोमवार को नियंत्रण रेखा पर किरनी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और सेना ने कामयाबी हासिल करते हुए एक आतंकी ठिकाने को नेस्तनाबूत कर दिया था |
बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में
वहीं, कश्मीर घाटी से सटी एलओसी के उस पार पाकिस्तान में बने आतंकियों के लॉन्च पैड फिर सक्रिय हो गए हैं | करीब 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं | भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले ताजा इनपुट्स के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने अपने आतंकी कमांडरों को निर्देश जारी किए हैं कि बर्फबारी के चलते इनफिल्ट्रेशन पासिस बंद होने से पहले आतंकियों को घाटी में धकेलने की कोशिशों में तेजी लाई जाए |
https://kisansatta.com/great-success-army-killed-two-terrorists-in-jammu-and-kashmir/ #Atanki, #Indianarmy, #Kutpora, #Searchoperation, #Terrorist, #Attack, #Jammu, #Kashmir #atanki, #indianarmy, #kutpora, #searchoperation, #terrorist, Attack, jammu, kashmir State #State KISAN SATTA - सच का संकल्प









