प्रयागराज : बाहुबली पूर्व सांसद की आज दो सम्पत्तियों की होगी कुर्की
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में BSP पार्टी के दिग्गज नेता और बाहुबली पूर्व सांसद माफिया डॉन अतीक अहमद इन दिनों गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है | जिसके बाद से लगातार उन पर योगी सरकार की कार्यवाही चालू है | इसी क्रम में बुधवार को गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत उसकी दो और सम्पत्तियों को कुर्क किया जायेगा | दोनों संपत्तियां झूंसी थाना क्षेत्र के कटका इलाके में हैं | आपको बता दें कि कागजों के मुताबिक यह संपत्तियां अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम दर्ज हैं | आरोप है कि अवैध कमाई से यह संपत्तियां अर्जित की गई थीं |
पुलिस ने दोनों संपत्तियों को कुर्क करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी | 2 नवम्बर को जिलाधिकारी ने कुर्क करने का आदेश जारी किया था | बुधवार को पुलिस गैंगस्टर एक्ट 14 के तहत कुर्की की कार्रवाई करेगी | अब तक अतीक अहमद की दो दर्जन से अधिक संपत्तियों की कुर्की हो चुकी है | साथ ही दफ्तर और पैतृक निवास सहित कई संपत्तियां ध्वस्त भी की जा चुकी हैं |
अपहरण और पिटाई मामले में भी बढ़ी मुश्किलें
देवरिया जेल में प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई और रंगदारी मांगने के मामले में भी अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ने वाली है | पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने माफिया अतीक अहमद के खिलाफ कोर्ट में अपना बयान दर्ज करा दिया है | दोनों मुकदमों पर पुलिस जल्द ही आरोप पत्र दाखिल करेगी |
https://kisansatta.com/prayagraj-two-properties-of-former-bahubali-mp-will-be-attached-today/ #Ateekahmad, #Mafiya, #Up, #Upnews, #Yogi #ateekahmad, #mafiya, #up, #upnews, yogi State, Top #State, #Top KISAN SATTA - सच का संकल्प






