एटीएम से नकदी नहीं निकली लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? यहां जानें पूरा समाधान
Business News: एटीएम मशीन ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है। अब हम चौबीस घंटे में किसी भी समय नकदी निकाल सकते हैं। बैंकों की लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं रही। पर कभी कभी तकनीकी समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर एटीएम से पैसे न निकलें और खाते से रकम कट जाए तो क्या करें। इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं। बैंकों को…













