बाल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
सरायकेला-खरसावां : बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मोबाइल वैन के माध्यम से हुई, जिसमें बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाते हुए विधिक जागरूकता शिविर के होर्डिंग्स और पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इसके तहत किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो अधिनियम…













