पंजाब के जालंधर से करीब 165 किलोमीटर दूर एक टापू पर स्थित बाथू की लड़ी मंदिर काफी रहस्यमयी है. यह मंदिर 8 मंदिरों की श्रृंखला में बनाया गया है। इसकी खासियत ये है कि ये मंदिर साल के 8 महीने तक महाराणा प्रताप सागर झील में डूबा रहता है, इसलिए साल में लोग सिर्फ 4 महीने ही इसके दर्शन कर पाते हैं। इस मंदिर के द्वार पर भगवान श्री गणेश और माता काली की मूर्तियां स्थापित है जबकी मुख्य मंदिर के गर्भ गृह में एक शिवलिंग स्थित है। इस मंदिर का 8 महीने तक जल समाधि लेने के पीछे कारण यह है कि इन 8 महीनों में महाराणा प्रताप सागर झील का जल स्तर बढ़ जाता है। इसलिए इस मंदिर के दर्शन मार्च से लेकर जून तक ही किए जा सकते है। कहा जाता है कि इसका निर्माण पांडवों द्वारा किया गया था #Punjab #PongDam #BathuKiLadiTemple #Temple #IndianTemple #TemplesOfIndia #MataKali #ShriGanesh #JalSamadhi #MaharanaPratapSagar #Temples #TheIndianness #Pandav #StoryBehindIndianTemple https://www.instagram.com/p/CpXU2xMK8bu/?igshid=NGJjMDIxMWI=









