why-is-there-a-demand-to-give-real-freedom-to-bbc
क्यों उठ रही बीबीसी को असली आजादी देने की मांग?
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन, जिसे दुनिया बीबीसी के नाम से जानती है। अब उसकी आजादी की मांग उठने लगी है। बीबीसी पर ब्रिटेन की सरकार का नियंत्रण है। मगर अब मांग यह उठ रही है कि बीबीसी की स्वतंत्रता को स्थापित करना अहम है। ऑब्जर्वर के प्रधान संपादक जेम्स हार्डिंग का मानना है कि बीबीसी को नेताओं की पहुंच से बाहर रखा चाहिए। इससे तथ्यों में विश्वास और सच्चाई के प्रति सम्मान पैदा होगा। आज यह जानते हैं कि बीबीसी पर ब्रिटिश सरकार का कैसे और कितना नियंत्रण हैं। उसकी आजादी की मांग क्यों उठ रही है, उससे पहले यह जान लेते हैं कि जेम्स हार्डिंग कौन हैं?
जेम्स हार्डिंग द ऑब्जर्वर के प्रधान संपादक हैं। वे 2013 से 2018 तक बीबीसी के समाचार और समसामयिक मामलों के कार्यक्रमों के प्रमुख भी रह चुके हैं। हार्डिंग टॉर्टोइस मीडिया के सह-संस्थापक हैं। इस समूह ने स्कॉट ट्रस्ट और गार्जियन मीडिया ग्रुप से द ऑब्जर्वर को खरीदा है। बीबीसी चेयरमैन का चयन ब्रिटिश सरकार के राज्य सचिव की सलाह पर किंग-इन-काउंसिल करती है। हाउस ऑफ कॉमन्स की संस्कृति-मीडिया और खेल समिति सिर्फ उम्मीदवार की जांच करती है।
पूरा आर्टिकल यहां पढ़ें:
क्यों उठ रही बीबीसी को असली आजादी देने की मांग?










