-विस्फोट में 10 किलोमीटर तक के घरों को नुकसान हुआ
-न्यूज एजेंसी एनएनए के मुताबिक, बेरुत पोर्ट के पास एक वेयरहाउस में आग लगी, जिससे वहां धमाका हुआ
-स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक, पोर्ट के पास जहां धमाका हुआ, वहां एक गोदाम में पटाखे जमा किए गए थे
बेरूत, 04 अगस्त (वेबवार्ता)। लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को दो भयानक धमाके हुए जिन्हें देखने वालों के होश उड़ गए। जोरदार धमाके के साथ पहले जैसे आसमान की ऊंचाई पर धुएं का गुबार फैल गया और फिर लाल धुआं दिखाई देने लगा।
What looks like fireworks going off before the large explosion at the #Beirut port. #Lebanon pic.twitter.com/D3PlidjjNA
— Joe Truzman (@Jtruzmah) August 4, 2020
इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों को लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका कैसे हुआ, इस बारे में जानकारी का इंतजार अभी किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सीएनएन के मुताबिक, विस्फोट में 10 किलोमीटर तक के घरों को नुकसान हुआ है।
Watch: CCTV from inside a shop in #Beirut shows the impact of the nearby explosions at the city's port.#Lebanon #PortofBeiruthttps://t.co/IB8kyus4cq pic.twitter.com/3vyPf0w4Gn
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) August 4, 2020
घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर रहने वाली बेरुत निवासी रानिया मसरी ने सीएनएन को बताया, ‘‘विस्फोट इतना तेज था कि घर की खिड़कियां टूट गईं। मुझे लगा कि यह भूकंप है।’’
Destruction takes over Beirut after one of the biggest explosions to ever hit the city. #Lebanon pic.twitter.com/QI5HRf2wX4
— Beirut.com
Read the full article