#bharatreview. https://www.instagram.com/p/ByZnuYrJ71q/?igshid=ilzaa1h5ztlr
seen from Netherlands

seen from United States
seen from China
seen from United States

seen from United States
seen from Austria
seen from China
seen from United States
seen from France
seen from Malaysia
seen from Austria
seen from Sudan

seen from Malaysia
seen from Germany
seen from Russia
seen from United States
seen from Türkiye
seen from China

seen from Canada

seen from Brazil
#bharatreview. https://www.instagram.com/p/ByZnuYrJ71q/?igshid=ilzaa1h5ztlr
@aliabbaszafar ・・・ Thank you for the love @bharat_thefilm ❤️ . . . . . #Bharat #BharatReview . #salmankhan #katrinakaif #dishapatani #norafatehi . #ThePaperUnit #thepapermedia https://www.instagram.com/p/ByYNvEqpU6W/?igshid=1dgl4ecrzzsxu
सलमान की 'भारत' ने आते ही बॉक्सऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन कमाए इतने करोड़
चैतन्य भारत न्यूज सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर बुधवार को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान को ईद का भरपूर फायदा मिला है। 'भारत' ने पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई की है। #Salmania grips the nation... #Bharat storms the BO... Proves *yet again* Salman Khan is the biggest crowd puller... #Bharat opens much bigger than Salman - Ali Abbas Zafar’s #TigerZindaHai and #Sultan ... Wed ₹ 42.30 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) June 6, 2019 सलमान की ग्रैंड ओपनिंग फिल्म 'भारत' हाल ही में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर अकाउंट से 'भारत' के पहले दिन की कमाई की जानकारी दी है। भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ उन्होंने ये साबित कर दिखाया है कि, वह बॉक्सऑफिस के सुल्तान हैं। इस कमाई के जरिए सलमान ने अपनी ही पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। 'भारत' सलमान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। चाहे 'सुल्तान' हो या फिर 'टाइगर जिंदा है' 'भारत' ने तो सभी को कमाई की रेस में पीछे छोड़ दिया है। जब भी सलमान डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ आए हैं तब उन्होंने धमाल मचाया ही है। 'भारत' सलमान और अली की साथ में तीसरी फिल्म है। Salman Khan and #Eid... *Day 1* biz 2010: #Dabangg ₹ 14.50 cr 2011: #Bodyguard ₹ 21.60 cr 2012: #ETT ₹ 32.93 cr 2014: #Kick ₹ 26.40 cr 2015: #BajrangiBhaijaan ₹ 27.25 cr 2016: #Sultan ₹ 36.54 cr 2017: #Tubelight ₹ 21.15 cr 2018: #Race3 ₹ 29.17 cr 2019: #Bharat ₹ 42.30 cr — taran adarsh (@taran_adarsh) June 6, 2019 पांच किरदारों में दिखेंगे सलमान क्रिटिक्स समेत बॉलीवुड स्टार्स ने भी भारत की खूब तारीफ की थी। इस फिल्म में सलमान को पांच अलग-अलग किरदारों में देखा जा सकता है। सलमान के साथ 'भारत' में कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। इनके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ , तब्बू, नोरा फतेही और सोनाली कुलकर्णी जैसे और भी कई स्टार्स लीड रोल में हैं। फिल्म 'भारत' में देश के बदलते स्वरूप को भी दिखाया गया है जो दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब साबित हो रहा है। खैर, अब देखना तो यह दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर 'भारत' कितनी कमाई अपने नाम दर्ज करा पाती है। ये भी पढ़े... VIDEO : नन्हें फैंस को धक्का देने पर सलमान ने सरेआम अपने बॉडीगार्ड को जड़ा थप्पड़ ईद पर फुल पैसा वसूल है सलमान-कैटरीना की भारत, जानिए ये फिल्म देखने की 5 बड़ी वजह भारत रिव्यू : एक्शन से ज्यादा इमोशनल है सलमान की भारत, आपको रुला सकती है फिल्म Read the full article
VIDEO : नन्हें फैंस को धक्का देने पर सलमान ने सरेआम अपने बॉडीगार्ड को जड़ा थप्पड़
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। भाईजान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई है। सलमान ने जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म के अलावा सलमान अपने एक वायरल वीडियो के कारण भी चर्चाओं में बने हुए हैं। इस वीडियो में सलमान को सरेआम अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। Omg, @BeingSalmanKhan literally slapped a security guard for getting rough with a fan kid! #Bharat #SalmanKhan pic.twitter.com/05VFSRecmP — (@heartgetshurt) June 5, 2019 ये वीडियो मंगलवार का है जब सलमान ने जुहू स्थित पीवीआर थिएटर में 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जैसे ही सलमान वहां पहुंचें तो उन्हें देख फैंस के बीच भगदड़ मच गई। सलमान को बचाने के लिए उनके बॉडीगार्ड्स लोगों को धक्का देने लगे। भीड़ में सलमान के कुछ नन्हें फैंस भी मौजूद थे। बच्चे सलमान को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। वह अपने फेवरेट एक्टर को देखने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सलमान को भीड़ से बचाने के चक्कर में उनके बॉडीगार्ड ने बच्चों को धक्का मार दिया। ये देख सलमान भड़क गए और उन्होंने सबके सामने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारकर सलमान काफी देर तक गुस्से में सिक्योरिटी गार्ड को देखते रहे और फिर वहां से चले गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर कुछ लोगों ने सलमान का समर्थन किया तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें खरीखोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, ''यह सलमान खान का अहंकार है, वह यह काम विनम्रता से भी कर सकते थे।'' सलमान के एक फैन ने उनका बचाव करते हुए कहा, ''बहुत अच्छे सलमान। नापसंद करने वाले कुछ नकारात्मक कहानियां बनाएंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए, सलमान ने अपने उस सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा जो छोटे बच्चों की देखभाल करने में असफल रहा जो भीड़ में दब रहे थे...'' एक फैन ने हैरानी जताते हुए लिखा कि, ''हे भगवान सलमान खान ने नन्हें फैन से रूखा व्यवहार करने के लिए एक सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया।'' ये भी पढ़े... सलमान खान से पंगा लेकर बुरी फंसी ये सिंगर, मिल रही जान से मारने की धमकी भारत रिव्यू : एक्शन से ज्यादा इमोशनल है सलमान की भारत, आपको रुला सकती है फिल्म ईद पर फुल पैसा वसूल है सलमान-कैटरीना की भारत, जानिए ये फिल्म देखने की 5 बड़ी वजह Read the full article
भारत रिव्यू : एक्शन से ज्यादा इमोशनल है सलमान की 'भारत', आपको रुला सकती है फिल्म
चैतन्य भारत न्यूज फिल्म : भारत कलाकार : सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी, सुनील ग्रोवर, तब्बू निर्देशक : अली अब्बास जफर सर्टिफिकेट : UA फिल्म टाइप : एक्शन, ड्रामा अवधि : 2 घंटे 35 मिनट सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के कई अलग-अलग रूपों को देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से शुरू होती है। कभी सलमान सर्कस में काम करते हुए नजर आते हैं तो कभी नेवी की वर्दी पहने देश की सेवा करते हुए या फिर कोयला खदान में मजदूर बनकर काम करते हुए दिखते हैं।
मंगलवार को 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए थे। फिल्म की स्क्रीनिंग में सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, तब्बू, बॉबी देओल, सनी लियोनी, संजय लीला भंसाली, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, अनन्या पांडे, तारा सुतरिया और कृति सेनन जैसे तमाम सितारे शिरकत करने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद ज्यादातर सेलेब्स ने 'भारत' की कहानी और साथ ही सलमान की दमदार एक्टिंग की तारीफ की।
सोशल मीडिया पर भी 'भारत' को पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'फिल्म अच्छी कमाई करेगी। फर्स्ट हाफ दमदार है। क्लाइमैक्स जबरदस्त है।' दूसरे ने लिखा, 'यह फिल्म रुला देगी। परिवार को यह पसंद आएगी।' सलमान के एक खास फैन ने लिखा कि, 'भारत फिल्म उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो ये मानते हैं कि सलमान एक्टिंग नहीं कर सकता है।' कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कैटरीना कैफ की भी तारीफ की है। बहरहाल जिस तरह से फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे तो ये साबित हो रहा है कि 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। फिल्मी पंडितो ने भी 'भारत' से अच्छी-खासी कमाई करने की उम्मीद की है। यदि इस वीकेंड आप फुल एन्जॉयमेंट चाहते हैं या फिर कोई अच्छी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो आप 'भारत' जरूर देख सकते हैं। ये भी पढ़े.... ईद पर फुल पैसा वसूल है सलमान-कैटरीना की भारत, जानिए ये फिल्म देखने की 5 बड़ी वजह रिलीज से 6 दिन पहले सलमान की ‘भारत’ पर छाए संकट के बादल, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला भारत का नया गाना तुरपेया हुआ रिलीज, नोरा फतेही संग ठुमके लगाते दिखें सलमान खान Read the full article
ईद पर फुल पैसा वसूल है सलमान-कैटरीना की 'भारत', जानिए ये फिल्म देखने की 5 बड़ी वजह
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'भारत' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'भारत' में एक बार फिर सलमान संग कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। इन दोनों स्टार्स के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू, नोरा फतेही और सोनाली कुलकर्णी जैसे बड़े कलाकार भी दिखाई देंगे। हर बार की तरह इस बार भी भाईजान की ये फिल्म ईद पर धमाका करने को तैयार है। फिल्मी पंडितों ने निर्देशक अली अब्बास जफर की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की संभावनाएं जताई हैं। हम आपको 'भारत' देखने की कुछ खास वजह बता रहे हैं- कैटरीना-सलमान की केमिस्ट्री: जब-जब सलमान और कैटरीना पर्दे पर साथ आए हैं तब-तब धमाका तो जरूर हुआ है। इन दोनों ही स्टार्स की सभी फिल्में हिट हुई हैं। सलमान और कैटरीना को साथ में खूब पसंद किया जाता है। 'भारत' में दोनों की लव केमिस्ट्री देखने को मिलेगी जो दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है। एक्शन, रोमांस और इमोशन कॉम्बिनेशन: 'भारत' ऐसी फिल्म में जिसमें दर्शकों को रोमांस के साथ-साथ एक्शन और इमोशन का मजा भी मिलने वाला है। सलमान की ज्यादातर फिल्मों में इन तीनों का समीकरण होता है। इतना ही नहीं बल्कि सलमान की ऐसी मसाला फिल्में खूब पसंद भी की जाती है। हिट फिल्म की रीमेक: फिल्म 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। 'ओड टू माई फादर' फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसलिए सलमान ने इसे हिंदी में बनाने का फैसला लिया। 'भारत' को देखने की एक ये वजह भी हो सकती है। ईद का मौका: हर बड़े सुपरस्टार अपनी बड़ी फिल्में किसी त्योहार पर रिलीज करने का इंतजार करते हैं। छुट्टी होने के कारण फिल्म को फायदा मिल जाता है। ईद की ही बात करें तो हर साल ईद सलमान की फिल्मों के नाम होती है। पिछले साल सलमान ने फिल्म 'रेस-3' ईद पर रिलीज की थी। सलमान का नया लुक 'भारत' फिल्म कई मायनों में इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें सलमान के कई अलग-अलग लुक देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान का जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का लुक देखा जा सकता है। 'भारत' पहली ऐसी फिल्म है जिसमें बूढ़े व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। Read the full article
रिलीज से 6 दिन पहले सलमान की 'भारत' पर छाए संकट के बादल, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' सिल्वर स्क्रीन पर छाने वाली है। 'भारत' फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से कुछ ही दिन पहले सल्लू मियां की फिल्म पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बदला जाए फिल्म का नाम सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट से एक याचिकाकर्ता ने अपील की है कि इस फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने कहा कि, 'भारत' नाम से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि, सलमान की फिल्म का नाम सेक्शन 3 प्रतीक और नाम के (अनुचित उपयोग की रोकथाम) अधिनियम का उल्लंघन है। इस अधिनियम के मुताबिक, 'भारत' शब्द का उपयोग प्रोफेशनल और कॉमर्शियल उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है। डायलॉग से भी है दिक्कत इतना ही नहीं बल्कि याचिकाकर्ता तो फिल्म के उस डायलॉग को भी हटवाना चाहता है जिसमें सलमान ने अपने नाम की तुलना देश से की है। यह डायलॉग 'भारत' के ट्रेलर में सुनने को मिला था। गौरतलब है कि सलमान और कैटरीना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, तब्बू और सोनाली कुलकर्णी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। ये भी पढ़े... भारत का नया गाना तुरपेया हुआ रिलीज, नोरा फतेही संग ठुमके लगाते दिखें सलमान खान भारत का चौथा गाना जिंदा हुआ रिलीज, दिखा सलमान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर भारत का दूसरा रोमांटिक गाना रिलीज, इश्क की चाशनी में डूबे नजर आए सलमान-कैटरीना Read the full article
रिलीज से 6 दिन पहले सलमान की 'भारत' पर छाए संकट के बादल, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' सिल्वर स्क्रीन पर छाने वाली है। 'भारत' फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से कुछ ही दिन पहले सल्लू मियां की फिल्म पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बदला जाए फिल्म का नाम सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट से एक याचिकाकर्ता ने अपील की है कि इस फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने कहा कि, 'भारत' नाम से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि, सलमान की फिल्म का नाम सेक्शन 3 प्रतीक और नाम के (अनुचित उपयोग की रोकथाम) अधिनियम का उल्लंघन है। इस अधिनियम के मुताबिक, 'भारत' शब्द का उपयोग प्रोफेशनल और कॉमर्शियल उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है। डायलॉग से भी है दिक्कत इतना ही नहीं बल्कि याचिकाकर्ता तो फिल्म के उस डायलॉग को भी हटवाना चाहता है जिसमें सलमान ने अपने नाम की तुलना देश से की है। यह डायलॉग 'भारत' के ट्रेलर में सुनने को मिला था। गौरतलब है कि सलमान और कैटरीना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, तब्बू और सोनाली कुलकर्णी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। ये भी पढ़े... भारत का नया गाना तुरपेया हुआ रिलीज, नोरा फतेही संग ठुमके लगाते दिखें सलमान खान भारत का चौथा गाना जिंदा हुआ रिलीज, दिखा सलमान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर भारत का दूसरा रोमांटिक गाना रिलीज, इश्क की चाशनी में डूबे नजर आए सलमान-कैटरीना Read the full article