अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस बनी मां, बेटी की तस्वीर शेयर कर बताया नाम
चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'देसी बॉयज' में काम कर चुकीं ब्राजिलियन एक्ट्रेस और मॉडल ब्रूना अब्दुल्ला ने शनिवार यानी 31 अगस्त को बेटी को जन्म दिया है। ब्रूना ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया है।
उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर पोस्ट करते हुए उसका नाम बताया है। साथ ही बेहद दिलचस्प अंदाज में सभी से उसकी मुलाकात कराई है। बेटी की फोटो शेयर करते हुए ब्रूना ने लिखा कि, 'हमारी फैमिली के नए मेंबर (इजाबैल) से इंट्रोड्यूस कराते हुए काफी एक्साइटमेंट और गर्व महसूस हो रहा है। मेरी बेटी का जन्म 31 अगस्त को मुंबई में हुआ है। हम सभी काफी खुश हैं।'
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
शेयर की इस तस्वीर में नन्हीं परी इजाबैल बेहद आराम से सोती हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर उसकी इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस ब्रूना को कमेंट कर बधाईयां दे रहे हैं।
बता दें ब्रूना फिल्म 'आई हेट लव स्टोरी', 'ग्रैंड मस्ती', 'कैश' अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'देसी बॉयज' के मशहूर गाने 'सुबह होने ना दे' में नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़े...
एमी जैक्सन के बाद अब ये मशहूर एक्ट्रेस शादी से पहले हुई प्रेग्नेंट
हेलीकॉप्टर पर लटककर अक्षय कुमार ने किया खतरनाक स्टंट, देखते ही हैरान हुए लोग
अक्षय कुमार की पत्नी के ट्वीटर पर नजर रखते हैं पीएम मोदी, कहा- वो सारा गुस्सा मुझ पर ही निकालती हैं
Read the full article