SARAIKELA KHARSAWAN : बुरूडीह में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का शिकंजा, 250 किलो जावा महुआ नष्ट
गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के बुरूडीह पंचायत में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण केंद्र को ध्वस्त कर भारी मात्रा में जावा महुआ तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी…










