सड़क सुरक्षा माह : जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का अनोखा अभियान
जमशेदपुर : शहर की सड़कों पर इन दिनों आम लोगों को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिल रहा है। सड़क पर चलते वाहन चालकों के सामने अचानक “यमराज” प्रकट हो रहे हैं और नियमों की अनदेखी करने वालों को सख़्त संदेश दे रहे हैं। यह कोई धार्मिक या नाटकीय आयोजन नहीं, बल्कि जिला प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान है। जिले के उपायुक्त के निर्देश पर जमशेदपुर में 1 जनवरी से 31 जनवरी…













