अब 7 लाख टन चावल निर्यात का कंबोडिया ने रखा लक्ष्य
चावल उत्पादन को लेकर कंबोडिया से महत्वपूर्ण खबर सामने आई है जिसके मुताबिक कंबोडिया राइस फेडरेशन ने अनुमान लगाया है कि कंबोडिया इस साल के अंत तक 7 लाख टन चावल का निर्यात कर सकता है जो एक नया रिकॉर्ड होने के साथ ही कंबोडिया के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण वृद्धि होगी. दरअसल, चावल निर्यात को लेकर कंबोडिया ये अनुमान इस साल जनवरी से लेकर अगस्त के महीने तक उसके द्वारा निर्यात से प्रेरित है. CRF की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल जनवरी और अगस्त के बीच कंबोडिया द्वारा 472,803 टन मिल्ड चावल का निर्यात किया गया जो कि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 14.7 प्रतिशत है.













