Choose a career path, Assess your current skill set in USA@Cloud Revolute

seen from United States

seen from United States
seen from Netherlands
seen from United States
seen from United States
seen from Canada

seen from United States

seen from Malaysia

seen from Australia
seen from Australia
seen from Germany
seen from Canada

seen from Canada
seen from Dominican Republic
seen from Dominican Republic
seen from United Kingdom

seen from Germany

seen from United States
seen from United States
seen from United States
Choose a career path, Assess your current skill set in USA@Cloud Revolute
कॅरिअर पॉइंट द्वारा फिजिक्स के निःशुल्क विडियो लेक्चर्स जारी
जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड एवं नीट-यूजी विद्यार्थियों के लिये फिजिक्स की तैयारी हुई आसान न्यूजवेव @कोटा कॅरिअर पॉइंट संस्थान ने देश के लाखों विद्यार्थियों को जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड एवं नीट-यूजी की प्रभावी तैयारी करने के लिये फिजिक्स के निःशुल्क विडियो लेक्चर्स गुरूवार को जारी कर दिये। संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रमोद माहेश्वरी ने पत्रकारों को बताया कि संस्थान द्वारा प्रारंभ राइट-टू-कोचिंग (Right to Coaching) अभियान के तहत देश में प्रत्येक आय वर्ग के विद्यार्थी को निःशुल्क क्वालिटी कोचिंग मुहैया कराने के उद्देश्य से उनके द्वारा तैयार फिजिक्स के 130 से अधिक विडियो लेक्चर्स ‘फिजिक्स मास्टरी’ (Physics Mastery) नाम से रिलीज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ये निःशुल्क क्वालिटी विडियो लेक्चर कॅरिअर पॉइंट की वेबसाइट पर कोई भी विद्यार्थी घर बैठे सुनकर प्रवेश परीक्षा के लिये अपनी स्मार्ट तैयारी कर सकता है। 90 मिनट के सभी लेक्चर हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम वालों के लिये उपयोगी हैं। एक सवाल के जवाब में माहेश्वरी ने कहा कि नये पेपर पैटर्न में भी इन विडियो लेक्चर से फिजिक्स की प्रभावी तैयारी होगी, क्योंकि इसमें प्रत्येक टॉपिक के कंसेप्ट को बेसिक से एडवांस लेवल तक गहराई तक से समझाया गया है।
खास बात यह है कि आईआईटीयन गुरू प्रमोद माहेश्वरी कोटा में 1990 के दशक से फिजिक्स पढाते हुये हजारों विद्यार्थियों को जेईई-एडवांस में शीर्ष रैंक से सफलता दिला चुके हैं। कोटा कोचिंग के कई शिक्षक उनके विडियो लेक्चर सुनकर ही विद्यार्थियों को फिजिक्स पढ़ा रहे हैं। अब ये निःशुल्क विडियो लेक्चर उपलब्ध हो जाने से गरीब वर्ग के हजारों विद्यार्थियों को महंगी कोचिंग के तनाव से मुक्ति मिलेगी। माहेश्वरी ने कहा कि कोचिंग विद्यार्थियों में फिजिक्स को लेकर हमेशा डर बना रहता है, जबकि विडियो लेक्चर से प्रत्येक टॉपिक के कंसेप्ट समझ में आ जाने पर यह डर आसानी से दूर हो जाता है। एनटीए ने कुछ वर्षों से विद्यार्थी हित में फिजिक्स के पेपर को निरंतर आसान कर दिया है। कोचिंग शिक्षकों ने कोचिंग विद्यार्थियों के लिये इसे अतुलनीय बताया है। हार के डर से बाहर निकलो उन्होंने कोचिंग विद्यार्थियों से कहा कि प्रवेश परीक्षाओं की प्रतिस्पर्धा एक माइंड गेम की तरह है। खुद पर विश्वास करके जो पढ़ना है, उसे निरंतर पढ़ते रहो। अपना शैड्यूल बनाकर अनुशासन व समर्पण के साथ मेहनत करें तो सफलता आपके कदम चूमेगी। हार के डर से खुद को बाहर निकालें और खुद की ताकत पर भरोसा रखें। 75 प्रतिशत अंकों की अनिवर्यता गलत एक सवाल के जवाइ में प्रमोद माहेश्वरी ने कहा कि आईआईटी या एनआईटी में प्रवेश के लिये 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक व टॉप-20 परसेंटाइल जैसी पात्रता रखना अनुचित है। प्रवेश परीक्षायें कमजोर व मेधावी दोनो तरह के विद्यार्थियों के लिये एक समान होनी चाहिये। दोनों को समान अवसर मिलें। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा आवेदन की तिथी निकल जाने से हजारों विद्यार्थियों को इम्प्रूवमेंट का अवसर नहीं मिलेगा, ऐसे में विद्यार्थी हित में यह पात्रता हटानी चाहिये। Read the full article
Career point is one of the leading coaching centres at Trivandrum. Career Point has been known for its dedicated and excellent coaching to crack the JEE, NEET, and pre-foundation courses over the span of 29 years. Career Point has begun with a goal that envisions the entire field of education through its services, which range from Pre-school to University, or to be more accurate, KG to Ph.D.
कॅरिअर पॉइंट द्वारा मात्र 40 हजार रू में क्लासरूम कोचिंग देने की पहल
शिक्षा नगरी में तनावमुक्त मुहिम- ‘कोचिंग हर विद्यार्थी के लिये’ 12वीं पास विद्यार्थियों के लिये टारगेट कोर्स लांच न्यूजवेव @ कोटा कोचिंग विद्यार्थियों के लिये अच्छी खबर। शिक्षा नगरी कोटा में प्रमुख कोचिंग संस्थान कॅरिअर पॉइंट ने 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘कोचिंग हर विद्यार्थी के लिये’ मुहिम के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों को कोचिंग शुल्क में 75 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। इसके तहत जेईई एवं नीट-यूजी, 2023 के लिये टारगेट कोर्स में रिपीटर्स विद्यार्थियों को मात्र 40 हजार रूपये में क्वालिटी क्लासरूम कोचिंग दी जायेगी।
Mr Pramod Maheshwari कॅरिअर पॉइंट के निदेशक प्रमोद माहेश्वरी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि हाल में एक ऑनलाइन सर्वे में कोटा में दो से तीन वर्षों से कोचिंग ले रहे बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद कोटा की महंगी कोचिंग उनकी पहुंच से बाहर हो गई है, जिससे वे बेहद मानसिक तनाव में हैं। 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने कोचिंग संस्थानों से विद्यार्थी हित में कोचिंग फीस में कटौती करने की मांग की। उनका कहना है कि संस्थानों में फैकल्टी तोड़ने का आर्थिक भार विद्यार्थियों पर नहीं थोपा जाये। माहेश्वरी ने कहा कि गरीब परिवारों के रिपीटर्स विद्यार्थियों की आर्थिक परेशानी एवं मानसिक तनाव को देखते हुये संस्थान ने नये टारगेट कोर्स में क्लासरूम कोचिंग की वार्षिक फीस जीएसटी सहित मात्र 40 हजार रू. निर्धारित की है, जिसके प्रत्येक बैच में 40 विद्यार्थी होंगे तथा उन्हें अनुभवी फैकल्टी द्वारा क्वालिटी कोचिंग दी जायेगी। इसके तहत 16 जून एवं 20 जुलाई से टारगेट कोर्स के नये बैच प्रारंभ किये जा रहे हैं। स्टडी मैटेरियल का शुल्क भी शामिल उन्होंने बताया कि रिपीटर्स विद्यार्थियों को सम्पूर्ण सिलेबस का स्टडी मैटेरियल, एकेडमिक सपोर्ट, नियमित होमवर्क, टेस्ट सीरिज, रिकॉर्डेड लेक्चर्स, डिजिटल लाइब्रेरी, पर्सनल काउंसलिंग जैसी सुविधायें भी उपलब्ध कराई जायेगी। इसके अतिरिक्त उन्हें मोटिवेशनल सेमिनार द्वारा जेईई-मेन, एडवांस्ड एवं नीट-यूजी में सफलता के उपयोगी टिप्स भी दिये जायेंगे। जेवर या जमीन गिरवी रख कोचिंग ले रहे गरीब विद्यार्थी एक सवाल के जवाब में माहेश्वरी ने कहा कि कोटा के कोचिंग संस्थानों को पिछले दो से तीन वर्षों से महंगी फीस दे चुके गरीब एवं मध्यम वर्ग के विद्यार्थी प्रवेश परीक्षाओं में चयनित नहीं हो पाने से निराश हैं। उनको डॉक्टर या इंजीनियर बनाने के लिये गरीब अभिभावकों ने जेवर बेचकर, जमीन गिरवी रखकर या उधार लेकर कोटा में दो-तीन वर्षों तक महंगी कोचिंग दिलावाई लेकिन अब प्रवेश परीक्षाओं में अंतिम अवसर होने से वे बेहद तनाव में हैं। कुछ पीड़ित छात्रों ने बताया कि इस वर्ष भी सलेक्शन नहीं हुआ तो वे घर लौटकर माता-पिता को क्या मुंह दिखायेंगे। अभिभावकों ने बच्चों को मानसिक तनाव से बाहर निकालने के लिये कॅरिअर पाइंट संस्थान की इस पहल का स्वागत किया है। 24 घंटे डिजिटल लर्निंग सपोर्ट भी कोचिंग विद्यार्थियों की इस पीडा को समझते हुये कॅरिअर पॉइंट ने एक मुहिम प्रारंभ कर वार्षिक कोचिंग फीस को 1.60 लाख रू से घटाकर मात्र 40 हजार रू.करने का निर्णय लिया है ताकि कोटा में आने वाला प्रत्येक विद्यार्थी अपना सपना सच करके यहां से लौटे। टारगेट कोर्स के विद्यार्थियों को 24 घंटे डिजिटल लर्निंग का सपोर्ट देते हुये एक्सरसाइज शीट के ऑनलाइन सॉल्यूशन, टेस्ट सीरिज, टेस्ट रिजल्ट, ऑनलाइन क्विज, रिकॉर्डेड विडियो लेक्चर जैसी सुविधायें भी उपलब्ध कराई जायेंगी। Read the full article
Hey guys .. watch the session now 👍
ऐसे शिक्षक तैयार करें जिनकी देश-दुनिया में मांग हो - निशंक
कॅरिअर पॉइंट में कोटा एजुकेशन डवलपमेंट फोरम, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन व सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स द्वारा अभिनंदन समारोह न्यूजवेव @ कोटा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने कहा कि हमें ऐसे शिक्षकों का निर्माण करना होगा, जिनकी कार्यशैली देखकर दुनिया से यह आवाज उठे हमें भी हिंदुस्थान जैसे शिक्षक मिल जायें। कोटा सचमुच शिक्षा की काशी बन चुका है, यहां से प्रतिवर्ष कई प्रतिभाएं निकल रही हैं। यही पीढी देश का नवनिर्माण करने में सक्षम है।
MHRD Minister Mr. Ramesh Pokhriyal वे रविवार को कॅरिअर पॉइंट संस्थान में कोटा एजुकेशन डवलपमेंट फोरम, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन व सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। कॅरिअर पॉइंट के निदेशक व कोटा एजुकेशन डवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष ओम माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ’निशंक’ का शिक्षा नगरी में स्वागत किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने केद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल व लोकसभा अध्यक्ष का सामूहिक अभिनंदन किया।
Career Point Director Mr. Om Maheshwari समारोह में आरटीयू के कुलपति डॉ. आर.ए.गुप्ता, कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रमोद माहेश्वरी, कोटा एजुकेशन डवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष ओम माहेश्वरी, सचिव कुलदीप माथुर, सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स के अध्यक्ष प्रदीपसिंह गौड़, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जोशी, सीपीयू के कुलपति प्रो. सुमेरसिंह सहित कोटा की सभी निजी शैक्षणिक संस्थाओं के संचालक मौजूद थे। कोटा में खुलेगा नया राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोटा इसी तरह तरक्की करता रहे। कोटा में राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा संस्थान खोलने की दिशा में जल्द ही अमल करेंगे। इसके लिये राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करवाकर सहयोग करे। हम सामूहिक प्रयासों से नये शिक्षा संस्थान, पर्यटन व उद्योगिक विकास से कोटा को नई उंचाइयां पर पहुंचायेंगे। कोटा ने देश को बिरला जैसा हीरा दिया है केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि मेरा मन था कि जहां ओम बिरला जैसे नेतृत्व का निर्माण हुआ , उस धरती को प्रणाम कर सकूं। यहां आकर लगा कि कोटा शिक्षा की काशी है। निजी शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों की समस्याओ पर उन्होने कहा कि हम सभी शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन कर रहे हैं। हमारा देश उच्च शिक्षा की रैंकिंग में अच्छे स्थान पर रहे, इसके लिये आवश्यक सुधार किये जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति में दिखेंगे नये विकल्प
CPU Chancellor Mr. Pramod Maheshwari welcome to Hon'able MHRD Minister केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति आ रही है। उसमें सभी को बहुत खुुले विकल्प दिए गये है। क्वालिटी एजुकेशन के लिये जो भी अच्छे सुझाव आएंगे उनको समाहित करने का प्रयास करेंगे। नई शिक्षा नीति में कस्तुरी रंजन समिति के सुझावों को शामिल किया है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसे क्रांतिकारी बदलावों से युवा पीढी देश के नवनिर्माण में जुटेगी। मोदी सरकार इसी विजन के साथ नए भारत का निर्माण करने में जुटी है। हम बेरोजगारों की फौज खड़ी नहीं करेंगे एमएचआरडी मंत्री ने कहा कि आज देश में 19000 से अधिक बीएड कॉलेज हैं, जिनसे प्रतिवर्ष 19 लाख बीएड धारी शिक्षक निकल रहे है। देश में इस समय 15 लाख से अधिक स्कूलों में 90 लाख शिक्षक हैं। लगभग 30 प्रतिशत शिक्षक भी गुणवत्तापूर्ण क्वालिटी शिक्षा पर फोकस करें तो देश की दशा व दिशा बदल सकती है। देशभक्ति के महासागर थे डॉ. कलाम ‘अभी भी है जंग जारी, वेदना सोयी नहीं है...मनुजता होगी धरा पर, संवेदना सोयी नहीं है...रचना सुनाइ गई। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षक डॉ. अब्दुल कलाम देशभक्ति के महासागर थे। जल्द ही उनकी जीवनी ‘सपने जो सोने न दें’ तैयार हो रही है, उसे सभी विद्यार्थी व शिक्षक अवश्य पढें़। निजी संस्थाओं से सरकार की बंदिशे कम हो संवाद में निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि सरकार फीस एक्ट के नये प्रावधानों से स्कूलों पर शिकंजा कसने जा रही है। नए फीस एक्ट के अनुसार, अगले तीन वर्ष प्राइवेट स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। निजी स्कूलों पर मापदंडों व नियमों का पेपर वर्क इतना अधिक बढा दिया है कि बेहतर अध्यापन के लिये पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। केंद्र सरकार क्वालिटी एजुकेशन के लिये प्राइवेट स्कूलोें को प्रोत्साहित करे। स्कूल संचालक सुशील मोदी, सत्यप्रकाश, अनिल अग्रवाल, महेश गुप्ता ने अहम सुझाव दिये। Read the full article
सीपी स्टार परीक्षा में प्रतिभाओं को सवा करोड़ से अधिक पुरस्कार
कोटा सहित देश के 60 शहरों में तीन चरणों में होगा राष्ट्रीय स्तर का एप्टीट्यूड टेस्ट कक्षा-8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। 9 सितम्बर से पहला चरण आरंभ, आवेदन शुरू न्यूजवेव @ कोटा देश के अग्रणी शिक्षा संस्थान कॅरिअर पॉइंट द्वारा स्कूली प्रतिभाओं को तराशने के लिए सीपी स्टार (स्कॉलास्टिक टेस्ट फॉर एनालिसिस एडं रिवार्ड) टेस्ट का आगाज 9 सितम्बर से किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी 5 सिंतंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट ‘सीपी स्टार’ कोटा सहित देशभर में 60 से अधिक शहरों के परीक्षा केंद्रों पर होगा। कक्षा-8वीं, 9वीं, 10वीं एवं विज्ञान संकाय के कक्षा-11वीं से 12वीं के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। टेस्ट में चयनित विद्यार्थियों को सवा करोड रू. से अधिक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह 30 दिसम्बर को कोटा में सीपी टॉवर के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। रोड नंबर-1 स्थित सीपी टॉवर में फ्रांस राजदूत के राजस्थान प्रतिनिधि रोमे काम्यू, कॅरिअर पॉइंट के प्रबंध निदेशक प्रमोद माहेश्वरी, नवल माहेश्वरी, अकादमिक निदेशक शैलेंद्र माहेश्वरी ने सीपी स्टार के पोस्टर का विमोचन किया। सीपी स्टार टेस्ट का परीक्षा पैटर्न तीन चरणों में होने वाले सीपी स्टार टेस्ट के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें कक्षा-8, 9 व 10वीं के लिए साइंस, मैथ्स व मेंटल एबिलिटी पर आधारित 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा-11वीं व 12वीं साइंस बायलॉजी वर्ग में 90 प्रश्न तथा साइंस मैथ्स वर्ग में 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रथम चरण में सफल अभ्यर्थी द्वितीय चरण में भाग लेंगे। द्वितीय चरण की परीक्षा 3 घंटे की होगी। इसमें कक्षा-8, 9 व 10वीं में साइंस व मैथ्स से 50-50 यानी कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा-11 व 12वीं साइंस बायालॉजीे के लिए 125 तथा साइंस मैथ्स के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब पर एक अंक कटेगा। द्वितीय चरण के सफल अभ्यर्थी को तीसरे चरण के साक्षात्कार में मौका मिलेगा। तीन चरणों में होगी परीक्षा कॅरिअर पॉइंट के निदेशक ओम माहेश्वरी ने बताया कि प्रथम चरण में यह परीक्षा 9 सितम्बर, 30 सितम्बर, 7 अक्टूबर व 28 अक्टूबर को परीक्षा होगी। प्रथम चरण में चयनित विद्यार्थी द्वितीय चरण के तहत 9 दिसम्बर को परीक्षा दें सकेंगे। इसमें चयनित अभ्यर्थी अंतिम चरण में 30 दिसम्बर को साक्षात्कार देंगे। सभी वर्गो में चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिसम्बर को अवार्ड वितरण समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे। कॅरिअर पॉइंट के अकादमिक निदेशक शैलेंद्र माहेश्वरी ने सीपी स्टार के जरिए विद्यार्थियों को नेशनल लेवल पर परखने का मौका मिलेगा। कॅरिअर पॉइंट इंस्टीट्यूट ने वर्ष 2010 में इसकी शुरूआत की थी। अब तक 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सीपी स्टार में भाग ले चुके हैं। सवा करोड़ रू. से अधिक के पुरस्कार सीपी स्टार परीक्षा में विजेताओं को सवा करोड रू.से अधिक के पुरस्कार वितरित होंगे। कक्षा-8 से 12 वीं तक के प्रथम विजेता को 50-50 हजार रूपए नकद, द्वितीय को 20 हजार व तृतीय को 15-15 हजार रूपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रथम चरण के प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय रेंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी को क्रमशः दो हजार, एक हजार व पांच सौ रूपए मूल्य की पुस्तकें मिलेगी। इस परीक्षा में करीब 10 हजार विद्यार्थी लाभांवित होंगे। अधिकतम 90 हजार रूपए तक के डिस्काउंट वाउचर व स्कॉलरशिप प्रदान की जाएंगी। ऐसे करें आवेदन सीपी स्टार एप्टीट्यडू टेस्ट में भाग लेने के लिए सीपी सेंटर एवं स्कूलों में फार्म उपलब्ध होंगे। इसके अलावा बचेजंतण्बंतममतचवपदजण्ंबण्पद (सीपी स्टार डॉट कॅरिअर पॉइंट डॉट एसी डॉट इन) पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीयन राशि मात्र 50 रू. जमा करके विद्यार्थी इस टेस्ट में भाग ले सकते हैं। सीपी स्टूडेंट्स के लिए यह टेस्ट निःशुल्क रहेगा। Read the full article
कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने प्रोजेक्ट्स के लाइव डेमो दिखाए
नवाचार: सीपीयू में 45 दिवसीय इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न न्यूजवेव @ कोटा कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी (सीपीयू),कोटा के कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट द्वारा सीपी टॉवर में 45 दिवसीय इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न ब्रांचों के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने नए प्रोजेक्ट बनाकर उनके लाइव डेमो दिखाए। किसी ने ट्रेफिक कंट्रोल करने के लिए रोबोट तो किसी ने स्मार्ट बिल्डिंग, स्मार्ट एग्रीकल्चर व लाइट ऑटोमेशन का लाइव डेमा प्रदर्शित किया।
सीपीयू के अकादमिक निदेशक डॉ. गुरूदत्त कक्कड़ ने बताया कि इस आईओटी प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को तकनीकी बारिकियों की जानकारी दी गई, ताकि वो भविष्य में इंडस्ट्रीज में पहुंचकर बेहतर कार्य कर सकें। प्रशिक्षकों द्वारा स्टूडेंट्स को एलसीडी से की-पेड को अटैच करना व की-पेड के अंदर का सिस्टम बनाना, हाईवोल्टेज कंट्रोल करना, खेत पर ऑटोमेटिक सिंचाई के लिए मोबाइल से पंप को ऑन-ऑफ करना जैसे नए प्रोजेक्ट सिखाए गए। कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रमोद माहेश्वरी ने बताया कि समय-समय पर ऐसे प्रेक्टिकल लर्निंग के आयोजन करवाने से इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स नवीनतम टेक्नोलॉजी से रूबरू हो जाते हैं। वे प्लानिंग के साथ अपने हाथों से प्रोेजेक्ट तैयार कर उसे सफलता से चलाकर भी देखते हैं। कॅरिअर पॉइंट निदेशक ओम माहेश्वरी, अकादमिक निदेशक शैलेंद्र माहेश्वरी ने इस प्रोग्राम में बनाए गए विभिन्न उपयोगी प्रोजेक्ट के लिए स्टूडेंट्स को बधाई दी और नवाचार में रूचि लेने के लिए प्रेरित किया। रोबोट ने खींचे फोटो, मोबाइल से घर की लाइट ऑन-ऑफ आईओटी प्रोग्राम में बीटेक स्टूडेंट्स ने रोबोट के जरिए ट्रेफिक कंट्रोल करने व मोबाइल स्क्रीन पर फोटो खींचने, दूर बैठकर घर या ऑफिस की मोबाइल के जरिए लाइट ऑन-ऑफ करने, खेत पर सिंचाई करने सहित कई प्रोजेक्ट के लाइव डेमो दिखाए। सीपी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रोग्राम कॉर्डिनेटर मोहनीश विद्यार्थी ने बताया कि इंटीग्रेटेड चिप में कॉर्डिंग के जरिए रोबोट को कंट्रोल करने, उसे किसी काम करने के लिए संकेत देने सहित कई बारीकियों से अवगत कराया गया। एक्सपर्ट अजय सैनी, पार्थ, रोहित, प्रवेश आदि ने प्रशिक्षण दिया। Read the full article