वनों की कटाई : deforestation वनों की कटाई कोई आम समस्या नहीं है| deforestation को हम निर्वनीकरण भी कह सकते है| जहाँ पर वन या पेड़-पौधे होते है वहां पर उन पेड़ो को हटाकर उस जमीन का उपयोग खेती के लिए, खनन के लिए, बड़े-बड़े घर-मकान, उद्योग बनाने के लिए करते है, तो इसे वनों की कटाई कहते है|deforestation इतना बढ़ रहा है की कुछ दशको में कई जगह खली मरुस्थल ही नजर आएंगे| वनों को काटने से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक बढती है| जिसकी वजह से ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का खतरा भी अधिक बढ़ रहा है| यह इन्सान ही है जो अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए पेड़-पौधे का अधिक दोहन तथा कटाई करते है| प्रकृति के विनाश में इन्सान का हाथ सबसे पहले आता है| वनों की कटाई के बारे में : about deforestation deforestation की वजह से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है| वातावरण प्रभावित हो रहा है| यह एक बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आया है| यह सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दा है| वनों की कटाई की वजह से वायुमंडल, जलवायु, जैव विविधता आदि प्रभावित होते है| जिसकी वजह से प्रदुषण बढ़ता है, बाढ़ आती है, और जलवायु परिवर्तन तेजी से होता है| about deforestationवनों की अधिक कटाई का कारण कृषि है| FO के अनुसार कृषि के विस्तार के कारण वनों का नाश 80% तक होता है| यही वैश्विक स्तर पर देखा जाये तो वनों की कटाई का करीब 14% जो हिस्सा है वो पशुधन की वजह से होता है| 1960 के बाद से मानवीय गतिविधियों की वजह से वनों की कटाई में अधिक तेजी आई है| वनों की कटाई का कारण : causes of deforestation वनों की कटाई के बहुत से कारण है| इंसानों के इतने पेड़ काटे है की उतने तो कारण उत्पन्न हो गए है| causes of deforestation - कृषि के लिए वनों की कटाई | - खनन के लिए | - शहरीकरण को बढाने के कारण | - सड़को को चौडीकरण करने के कारण | - सबसे बड़ी वजह जनसँख्या वृद्धि और इसके द्वारा किया जाने वाला दोहन | - पशुचारण | - लकड़ी की मांग की वजह से उसका उत्पादन | - भूमि विकास के लिए भी वनों को काट दिया जाता है| - बड़े-बड़े उद्योग लगाने के लिए भी वनों की कटाई कर दी जाती है| - लकडियो का उपयोग इंधन के रूप में करना|वनों की कटाई के नुकसान : disadvantages of deforestation deforestation की वजह से बहुत सी समस्या उत्पन्न होती है | इसके साथ साथ बहुत से नुकसान भी होते है | जीवनयापन के साथ साथ प्रकृति पर भी गलत प्रभाव पड़ता है| - सबसे प्रमुख बात पेड़ की अत्यधिक कटाई से जलवायु परिवर्तन होता है| - वनों की कटाई से मृदा क्षरण अधिक होता है| - बाढ़ तथा अनियमित बारिश | - वनों की कटाई से सूखे की समस्या | - पर्यावरण में ग्रीन हाउस गैसे में बढ़ोतरी होना| - वनों की कटाई की वजह से जैव विविधता प्रभावित होता है उसमे कमी होती है| - पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाता है| - वनों की कटाई की वजह से प्रदुषण का खतरा बढ़ जाता है| - शुद्ध वायु में कमी होना | - ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाएगी| आदि|ऐसे ही विभिन्न प्रकार के सही, सटीक और नयी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिये और हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :- sujhaw24.comJoin Whatsapp Channel Join Telegram Channel यह भी पढ़े :- 1.reason of water crisis : जल संकट का प्रमुख कारण देखिये पूरी जानकारी2.Big News mumps virus symptoms : Mumps virus फिर आया एक और बीमारी रहे सावधान जाने क्या है जाने लक्षण3.big news truth of code of conduc : आचार सहिंता जाने नियम क्या कहते है जानिये इसकी पूरी सच्चाई4.water crisis in Chennai : चेन्नई में जल संकट देखिये पूरी कहानी5.big news water crisis : जल संकट देखिये भारत और विश्व में कैसे यह एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है















