चांद का टुकड़ा हो रहा नीलाम, 19 करोड़ रुपए है कीमत
चैतन्य भारत न्यूज यदि आप अपने किसी करीबी को चांद का टुकड़ा देना चाहते हैं तो आप उन्हें दे सकते हैं, बस इसके लिए आपकी जेब में थोड़ी ज्यादा रकम होना चाहिए। दरअसल, लंदन में चांद के टुकड़े की नीलामी होने जा रही है। चांद के इस टुकड़े का वजन 13.5 किलो है। इसकी शुरुआती कीमत दो मिलियन पाउंड (करीब 19 करोड़ रुपए) रखी गई है।
चांद के टुकड़े का नाम NWA 12691 रखा गया है और इसकी नीलामी क्रिस्टी पर की जा रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि चांद का यह टुकड़ा किसी एस्टेरॉयड या धूमकेतु ने चांद पर टक्कर मारी होगी। उसके बाद यह टुकड़ा अंतरिक्ष में तेजी से निकल गया होगा। जो धरती पर अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में आकर गिरा था। ‘This is the fifth largest piece of the Moon on Earth,’ explains Christie’s Head of Science and Natural History James Hyslop. ‘Weighing over 13.5kg, it is much larger than any example returned by the Apollo programme.’ Discover more here: https://t.co/evIPlJPlRF pic.twitter.com/y0K1w8qg06 — Christie's (@ChristiesInc) May 4, 2020 बता दें यह पृथ्वी पर पाया जाने वाला चांद का पांचवां सबसे बड़ा टुकड़ा है। धरती पर 650 किलोग्राम चांद के टुकड़े हैं जिसमें यह भी शामिल है। NWA 12691 का आकार एक फुटबॉल के बराबर है। क्रिस्टी के विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास के प्रमुख जेम्स हिसलोप ने बताया कि आपके हाथों में ऐसा टुकड़ा रखने का मौका है जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, 'यह चंद्रमा का एक वास्तविक टुकड़ा है। इसका आकार फुटबॉल के बराबर है और इंसान के सिर से कुछ बड़ा है। हम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालयों से इसमें बड़ी अंतरराष्ट्रीय रुचि की उम्मीद कर रहे हैं। यह अंतरिक्ष इतिहास या चंद्र अन्वेषण में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अद्भुत है।' You can now buy a piece of the moon… for $2.5 million 🌜😱 pic.twitter.com/vOY6zxcs9h — NowThis (@nowthisnews) May 1, 2020 Read the full article












