कब है करवा चौथ और इस बार इस पर्व क्या बन रहा है योग। जानें इस इस योग के बारे में कुछ विशेष बातें। Date and muhurat of Karva Chauth.
करवा चौथ/Karva Chauth कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व जीवन साथी के सुख तथा उसकी लम्बी आयु हेतु किया जाता है। भारत के अनेक क्षेत्रों में इस व्रत को अलग अलग रूपों से मनाया जाता है। आज के समय में इस व्रत की मान्यता इतनी अधिक है कि यह पूर्ण रूप से हर संप्रदाय की स्त्रियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। करवा चौथ का व्रत चाहे कितनी भी आधुनिकता से जुड़ता जाए लेकिन उसकी एक भावना जो सभी स्थानों पर एक ही होती है जो विवाह एवं दाम्पत्य सुख को दर्शाती है।
















