चतरा में शादी से लौटते वक्त हादसे में गई रोजगार सेवक की जान, CCTV जांच में खुलासा
चतरा। झारखंड के चतरा में रोजगार सेवक राजेश शर्मा की मौत को लेकर उठ रही अटकलों के बीच पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि राजेश शर्मा एक शादी समारोह से लौट रहे थे और पिकअप वाहन में लटककर सफर कर रहे थे। इसी दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं, लेकिन…












