Chhath Puja 2021: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार छठ पूजा का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि यानी की दिवाली के छः दिन बाद मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा 8 नवंबर से 11 नवंबर तक मनाया जाएगा। आपको बता दें कि छठी मईया और सूर्य देव की उपायना का ये त्योहार लोकपर्व मुख्य तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड और नेपाल के कई क्षेत्रों में मनाया जाता है।















