कमर तक बर्फ में 4 घंटे पैदल चलकर सेना के 100 जवानों ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, PM मोदी ने शेयर किया वीडियो
चैतन्य भारत न्यूज श्रीनगर. देश की शान भारतीय सेना आज 72वां सेना दिवस मना रही है। इस मौके पर पूरा देश सुरक्षा में तैनात जवानों के शौर्य को सलाम कर रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसे देखने के बाद आपको भी भारतीय सेना के जाबांज जवानों पर फक्र महसूस होगा। इन तस्वीरों को देखकर यह साफ जाहिर हो रहा है कि भारतीय सेना न सिर्फ सीमा पर तैनात होकर दुश्मनों पर हमला करती है बल्कि यह आम जनता की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहती है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); जम्मू-कश्मीर में 100 सेना के जवानों ने चार घंटे तक पैदल बर्फ में चलकर एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने मंगलवार को बताया कि, घाटी में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है जिस कारण कमर तक बर्फ जमा हो गई है। इसी बीच शमीमा नाम की एक गर्भवती महिला की डिलीवरी होने वाली थी और उसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचाने की जरुरत थी। लेकिन बर्फबारी के कारण शमीमा को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही थी। Chinar Corps, Indian Army: During heavy snowfall, an expecting mother Shamima, required emergency hospitalisation. For 4 hrs, over 100 Army personnel&30 civilians walked along while she was being carried on stretcher through snow. Baby born at hospital;mother&child are fine. pic.twitter.com/0NuVqz9Yih — ANI (@ANI) January 14, 2020 कमर तक बर्फ होने के कारण कोई वाहन उसे लेकर अस्पताल तक नहीं पहुंच सकता था। इसके बाद सेना के 100 जवान शमीमा के गांव पहुंचे और उन्होंने बर्फ में चलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। जवानों ने शमीमा को स्ट्रेचर पर अस्पताल तक पहुंचाया, जहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। Our Army is known for its valour and professionalism. It is also respected for its humanitarian spirit. Whenever people have needed help, our Army has risen to the occasion and done everything possible! Proud of our Army. I pray for the good health of Shamima and her child. https://t.co/Lvetnbe7fQ — Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों का एक वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है और उन्हें सलाम किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सेना के जवान और करीब 30 स्थानीय नागरिक कमर तक बर्फ में पैदल चलकर शमीमा को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जा रहे हैं। वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने शमीमा और उनके बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की। ये भी पढ़े... 72वां सेना दिवस आज, तीनों सेना प्रमुखों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवान, 9 लोगों की मौत, 1 जवान लापता नए सेना प्रमुख नरवणे का बड़ा बयान- संसद का आदेश मिला तो कश्मीर हासिल करने के लिए करेंगे कार्रवाई Read the full article









