ये है दुनिया की सबसे महंगी आलू चिप्स, एक टुकड़े की कीमत है 786 रुपए
चैतन्य भारत न्यूज आमतौर पर चिप्स के एक पैकेट की कीमत पांच, दस या बीस रुपए होती है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे आलू चिप्स की कीमत जिसे जानकर आप यकीनन हैरान हो जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि इस चिप्स के पैकेट को खास ऑर्डर पर तैयार किया जाता है। जब आप इस चिप्स की खासियत के बारे में जानेंगे तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्या है इस चिप्स में।
बता दें दुनिया के सबसे महंगे आलू चिप्स के एक पैकेट की कीमत 56 डॉलर यानी करीब 4000 रुपए है। इस एक पैकेट में महज पांच ही चिप्स आती हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो एक चिप्स की कीमत करीब 785 रुपए होती है।
इस चिप्स को स्वीडन की एक कंपनी सेंट एरिक्स ब्रुवरी ने बनाया है। इस चिप्स की पैकिंग बहुत ही खास तरीके से की जाती है जैसे मानों वो कोई आलू चिप्स नहीं बल्कि महंगी ज्वैलरी हो। यह चिप्स पांच जायकों में उपलब्ध है।
इस चिप्स को बनाने वाली कंपनी के मुताबिक, चिप्स में अलग तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस चिप्स में जिस प्याज का इस्तेमाल किया गया है, वो एक खास प्रजाति का है, जो सिर्फ लेकसैंड शहर में ही पैदा होते हैं। हालांकि यह चिप्स ग्राहकों की खास मांग पर ही बनाई जाती है। जानकारी के मुताबिक, असली और नकली चिप्स की पहचान के लिए कंपनी चिप्स के डिब्बे में एक प्रमाण पत्र भी देती है। ये भी पढ़े... VIDEO : प्लेट में आते ही अचानक चलने लगा मांस का टुकड़ा, दो करोड़ बार देखा गया वीडियो VIDEO : ऐसा पुल जहां मुड़ते ही गाड़ियां हो जाती हैं गायब, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर VIDEO : ओवरलोड ऑटो देखकर पुलिस ने रोका, एक-एक कर नीचे उतरे 24 लोग Read the full article









