कम बजट में घूम आएं चुनार का किला, खूबसूरत है यहां के नजारें
चैतन्य भारत न्यूज अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो दुनिया में आपने ऐसी कई जगहें देखा होगी हैं जिन्हें देखने के बाद आपको काफी सुकून मिला हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उत्तरप्रदेश की ऐसी जगहें के बारे में जहां जाने के बाद आपको बहुत अच्छा लगेगा। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
हम बात कर रहे हैं उत्तरप्रदेश में वाराणसी के पास मिर्जापुर शहर की। यहां से 35 किलोमीटर की दूरी पर गंगा तट पर स्थित है चुनार। टैकोर इलाके में स्थित चुनार किला आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। कहते हैं कि राजा विक्रमादित्य ने अपने भाई राजा भर्तृहरि के लिए इस किले को बनवाया था। किले के अंदर 52 खंभों की छतरी और सूर्य घड़ी भी बनी हुई है।
इस किले का जिक्र अकबर कालीन इतिहासकार शेख अबुल फजल के आइने अकबरी में भी मिलता है। यही नहीं बल्कि देवकीनंदन खत्री ने अपने लोकप्रिय उपन्यास 'चंद्रकांता' में रहस्य और रोमांच की पृष्ठभूमि इन्हीं इलाकों से प्रभावित होकर दी थी।
कैसे पहुंचे? सड़क मार्ग : मिर्जापुर नेशनल हाइवे से कई शहरों से जुड़ा हुआ है। वाराणसी से बसें भी चलती है। रेल मार्ग : मिर्जापुर रेलवे मार्ग से देश के कई प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा हुआ है, जहां उतरकर आप चुनार किला देखने पहुंच सकते हैं। हवाई मार्ग : यहां जाने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा वाराणसी है, जहां से सड़क मार्ग से चुनार किला पहुंच सकते हैं। ये भी पढ़े... देखना चाहते हैं प्रकृति का अद्भुत नजारा, तो जरूर घूम आएं ये 4 जगहें पहाड़ों के बीच बसा है यह खूबसूरत गांव, लौटेंगे तो खुद को तरोताजा पाएंगे जुलाई से पहले कर लें भूटान की इन 4 खूबसूरत जगहों की सैर, बढ़ने वाला है खर्च Read the full article











