यूपी : प्रदेश में होने वाले उपचुनावों का नामांकन आज से
लखनऊ : प्रदेश में खाली हुई की 7 विधानसभा सीटों के लिए 03 नवंबर को चुनाव होना है जिसके लिए चुनाव आयोग ने तिथि भी गहियशित कर दी है | इसके लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है जो 16 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड के मद्देनजर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। नामांकन के दौरान पीठासीन अधिकारी के कच्छ में केवल दो लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
यूपी उपचुनाव के लिए नामांकन आज से
गौरतलब है कि प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों में उपचुनाव हो रहा है, उनमें अमरोहा जिले की नौगांवा सादात, बुलंदशहर ,फिरोजाबाद जिले की टूंडला, उन्नाव जिले की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर,देवरिया और जौनपुर जिले की मल्हनी सीट शामिल है। इस उपचुनाव के लिए मतदान का काम 3 नवंबर को होगा जबकि 10 नवंबर को उपचुनाव के परिणाम आएंगे।
भारतीय राजनीति के ‘मौसम वैज्ञानिक’ का हुआ अंत
नामांकन वापसी प्रक्रिया 19 तक
प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों में उपचुनाव हो रहा है, उसमे नामांकन पत्र दाखिल चुके प्रत्यासी यदि अंतिम समय में नामांकन वापस लेना चाहते है तो उनके लिए 19 नवंबर की तारीख घोषित की गयी है | बता दें कि प्रत्यासी आपने नामांकन फॉर्म 02 नवंबर को 2 बजे तक वापस ले सकता है |
खुलासा ! प्रदूषित गैस उत्सर्जन में भारत सबसे आगे
16 अक्टूबर तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र ऑनलाइन दाखिले के बाद उसका प्रिंट का प्रारूप पीठासीन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया जा सकता है। नामांकन के साथ ही शपथ पत्र का प्रारूप भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसे ऑनलाइन जमा किया जाता है कोरोना के बीच हो रहे इस उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की संख्या में भी बदलाव किया गया है।
कोरोना के बढ़ते स्तर से हर 16 सेकेंड में एक मृत बच्चा पैदा होगा – WHO
कोविड के मद्देनजर ऑनलाइन नामांकन
अब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजस्थानी दलों के स्टार प्रचारकों के लिए अधिकतम सीमा 40 के बजाय केवल 30 निर्धारित की गई है। जबकि गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की अधिकतम सीमा के स्थान पर है स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी जाने की अवधि आज से 7 दिनों के स्थान पर बढ़ाकर 10 दिन की जा रही है। नामांकन को लेकर पुलिस कड़ी सुरक्षा प्रबंध किए हैं ।
सना ने बॉलीवुड को कहा गुड बाय
स्टार प्रचारकों की सीमा तय
वहीं दूसरी तरफ भाजपा में टिकट मंथन का और जोरों पर है पार्टी की तरफ से इन प्रत्याशियों के नाम दिल्ली भेजे जा चुके हैं और जल्द ही केंद फैसला लेकर टिकटों की घोषणा कर देगा। बताया जा रहा है कि भाजपा ने अधिकतर विधायक को के परिजनों को ही टिकट देने का फैसला लिया है।
https://kisansatta.com/up-nomination-of-by-elections-to-be-held-in-the-state-from-today/ #Bsp, #Chunavayog, #Congress, #Electionup, #Up, #Bjp, #SP, #UPNominationOfByElectionsToBeHeldInTheStateFromToday #bsp, #chunavayog, #congress, #electionup, #up, bjp, SP, UP: Nomination of by-elections to be held in the state from today State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प











