पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता पर हो सकती है कार्रवाई, जांच में दोषी पाईं गईं
चैतन्य भारत न्यूज भोपाल. मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की नागरिकता संशोधन कानून समर्थन रैली के दौरान पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। राज्य के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि, इस संबंध में शासन को रिपोर्ट मिल गई है और जो भी कार्रवाई बनती है, वह होगी। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); डीजीपी ने पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग एएसआई नरेश शर्मा ने शिकायत की थी कि 19 जनवरी को हुई रैली के दौरान कलेक्टर मैडम ने उन्हें थप्पड़ मारा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मामले की जांच की गई जिसमें थप्पड़ मारने वाली बात सही पाई गई है। जांच के बाद डीजीपी वीके सिंह ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मांग की है कि, 'कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो पुलिस बल का मनोबल टूट जाएगा।' उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि, 'यह रिपोर्ट सरकार के पास पहुंच गई है। ऐसे मामलों में पुलिस सीधे FIR दर्ज कर सकती थी परंतु इस मामले में आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है इसलिए पत्र लिखा गया है।' This is not at all acceptable, who gave the right to this colonial mindset women Nidhi Nivedita, who is collector of Rajgarh district to slap a person who was arguing peacefully with her with folded hands. This is not at all acceptable behaviour by her. pic.twitter.com/MXmpAYPYtn — Rajeev Singh Rathore (@imraajeev) January 19, 2020 मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला बुधवार को मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि, 'इस संबंध में हमें रिपोर्ट मिल गई है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी मामला है। सभी जानते हैं कि कलेक्टर ने एएसआई को थप्पड़ मारा है। कानून अपना काम करेगा और जो भी कार्रवाई बनती है, वह होगी।' Is holding up the tricolour and chanting Bharat Mata ki Jai a crime in Congress ruled Madhya Pradesh? Or is problem with the massive support for CAA as Congress looks to deny citizenship to religiously persecuted Hindus, Sikhs & other minorities from Af-Pak-Ban? #IndiaSupportsCAA pic.twitter.com/GZCT8CkOr9 — Amit Malviya (@amitmalviya) January 20, 2020 कलेक्टर ने भाजपा नेताओं को भी मारे थे थप्पड़ जानकारी के मुताबिक, उस रैली में कलेक्टर निधि निवेदिता ने कई बीजेपी नेताओं को थप्पड़ मारा था। इसे लेकर भी भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी नेता गोपाल भार्गव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने राजगढ़ जाकर इस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। सिद्ध हो चुका है कि राजगढ़ कलेक्टर ने अपनी सीमा लांघ कर पहले तो संसद में बने कानून का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं पर थप्पड़ बरसाये और इसके साथ ही एक एएसआई को भी थप्पड़ मारा! कमलनाथ जी से मेरा सवाल है कि क्या अब भी इन्हें बचाया जाएगा या फिर इन पर कार्रवाई की जायेगी? #MP_मांगे_जवाब pic.twitter.com/CJffk179CX — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 5, 2020 ये भी पढ़े... CAA: समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता को महिला कलेक्टर ने जड़ा थप्पड़, शिवराज सिंह चौहान ने की केस दर्ज कराने की मांग मप्र: डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ हुई बदसलूकी, बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारा था चांटा, 650 के खिलाफ केस दर्ज Read the full article













