हिमाचल प्रदेश: कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट के आदेश को सरकार देगी चुनौती, पुनर्विचार याचिका की तैयारी
Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर तैनात कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण के हाईकोर्ट आदेश को चुनौती देगी। राज्य सरकार हाईकोर्ट की एकल पीठ के फैसले के खिलाफ डिवीजन बेंच में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। विधि विभाग ने याचिका का प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दिया है। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 17 सितंबर को लगभग 1,300 आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करने का…












