धमतरी महापौर चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द, जानें वजह
धमतरी में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। भाजपा ने गोलछा के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए उन्हें निगम का ठेकेदार बताया था। नामांकन प्रक्रिया धमतरी में महापौर के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 12 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत कर लिया गया है। अपर कलेक्टर इंदिरा देवरानी…















