देश में कोरोना के केस में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को 40,006 नए मरीज मिले। 41,707 ने संक्रमण को मात दी और 583 ने जान गंवा दी। बीते सात दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस में 2,237 की गिरावट दर्ज की गई। अब 3.79 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 144 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 मार्च को 3.65 लाख एक्टिव केस थे। देश में केरल और हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को केरल में 21,445 केस आए 20,723 मरीज ठीक हुए और 160 की मौत हो गई। यहां बीते 17 दिन में से 13 दिन 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में 354 नए मरीजों की पहचान हुई। 239 ठीक हुए और 3 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां बीते 6 में से 5 दिन 300 से ज्यादा केस आए हैं। #Covid #Corona #CoronaUpdatesInIndia #GrameenNews #NewsUpdate #NewsFlash #COVID19 #Covid19India https://www.instagram.com/p/CSgswxmHtaM/?utm_medium=tumblr














