ISRO ने किया CE20 क्रायोजेनिक इंजन का बूट-स्ट्रैप मोड सफल परीक्षण, फ्यूचर में मल्टी-ऑर्बिट मिशनों में मिलेगी मदद
ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने CE20 क्रायोजेनिक इंजन के बूट-स्ट्रैप मोड स्टार्ट का सफल परीक्षण कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। यह इंजन भारत के सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 के ऊपरी चरण को शक्ति प्रदान करता है। इसरो के अनुसार, परीक्षण 7 नवंबर को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में हाई-एल्टीट्यूड टेस्ट सुविधा के अंदर वैक्यूम जैसी स्थितियों में…















