गालूडीह में सीएसपी संचालक के शव के साथ परिजनों ने किया पथावरोध, दो अब तक धराए, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र में सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर नजर आया. परिजनों ने शव के साथ एनएच-33 को जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. परिजनों का आरोप है कि तारापदो महतो ने अवैध जमीन कब्जे के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसको लेकर विवाद हुआ और बाद में उनकी…















